Saturday, April 17, 2021

इंस्पेक्टर ने इनाम की राशि दान की कुष्ट आश्रम में

इंस्पेक्टर ने इनाम की  राशि दान की कुष्ट आश्रम में

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,यदि मन ने ठान लिया हो तो मानव सेवा के अवसर हमारे इर्द गिर्द ही घूमते है खाकी यूं तो अपनी व्यस्तता के लिए जानी जाती है किंतु कुम्भ मेला पुलिस ने आधात्म की दुनिया के केंद्र बिंदु महाकुम्भ में मानवीय सेवा को अपना प्रथम लक्ष्य चुना है बात चाहे श्रद्धालुओं को डुबकी लगाने की हो या खाना खिलाने की , यात्रियों को कुम्भ दर्शन की हो या बिछुडो को मिलाने की। सभी स्तम्भो में कुम्भ मेला पुलिस अपनी अमिट छाप छोड़ रही है।
बैशाखी पर्व में पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा विशिष्ट कार्य के लिए अन्य कर्मियों के साथ आज कुम्भ मेला पुलिस लालजीवाला इंस्पेक्टर होशियार सिंह को भी 2000 रुपये का नगद इनाम से पुरुष्कृत किया था, जिस इनाम की राशि को इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने चंडीघाट स्थित आजाद कुष्ट आश्रम में जाकर शाही स्नान के सकुशल संपन्न होने की खुशी में मिठाइयां जूस और बिस्कुट खिलाएं और वितरित किये साथ ही वहां 50 किलो चावल 50 किलो आटा दाल नमक मिर्च मसाला चीनी चायपत्ती और साबुन इत्यादि दान किए ।

अपने मानवीय क्रिया कलापों के माध्यम से पूर्व में भी चर्चा में आये इंस्पेक्टर होशियार सिंह के इस कार्य की आम जन और श्रद्धालुओं द्वारा सराहना एवम की जा रही है।
निश्चय ही इस प्रकार के कार्य जनसमुदाय में पथप्रदर्शक का उदाहरण बनते है और बनते ही एक तीक्ष्ण कटाक्ष जो पुलिस के मानवीय स्वरूप को अनदेखा करते है।

Thursday, April 15, 2021

डीआईजी ने दिए समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश - रघुनाथ सिंह नेगी

डीआईजी ने दिए समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश - रघुनाथ सिंह नेगी

नदी किनारे पिकनिक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने व जागरूकता अभियान चलाने का था मामला |

नदी-नालों में नहाते वक्त हो चुकी कई युवकों की मौत |

अति उत्साहित युवा बगैर वास्तविकता जाने लगाते हैं नदियों में छलांग |

इनकी नासमझी की कीमत भुगत रहे परिजन|

मोर्चा को मिली बड़ी जीत I

जनपक्ष आजकल

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा दो-तीन माह पहले राजभवन को पत्र प्रेषित कर प्रदेश भर में नदी-नालों के किनारे स्थित पिकनिक स्पॉट्स वह अन्य स्थानों आदि पर चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने व जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया था,

जिसके क्रम में शासन ने पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे |उक्त के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल द्वारा गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/ पुलिस अधीक्षकों को जागरूकता अभियान चलाने व चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि जानकारी न होने के कारण युवा जाने-अनजाने में नदियों में नहाने लगते हैं तथा नदी- नालों की गहराई तथा उनमें बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे खाईनुमा गड्ढों में फंस कर अपनी जान गवां बैठते थे, जिससे उनके परिजनों को ताउम्र दुख झेलने के सिवा कोई चारा नहीं रहता | अब तक दर्जनों युवा अपनी जान गंवा चुके हैं | प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों के युवा भी नासमझी में इन नदी- नालों में नहाने लगते थे तथा जानकारी के अभाव में अपनी जान से हाथ धो बैठते थे | पत्रकार वार्ता में -मोर्चा उपाध्यक्ष विजय राम शर्मा तथा वीरेंद्र सिंह थे |

Wednesday, April 14, 2021

टूट गया 14 अप्रैल का श्रापित मिथक, बैशाखी का शाही स्नान हुआ सकुशल सम्पन्न

टूट गया 14 अप्रैल का श्रापित मिथक, बैशाखी का शाही स्नान हुआ सकुशल सम्पन्न

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,सदैव ही महाकुम्भ का बैशाखी स्नान विवादों में ओर मिथक से भरा रहा है, इतिहास में ऐसा कभी नही हुआ कि बैशाखी पर्व बिना किसी विवाद, दुर्घटना अथवा रंजिश पूर्ण घटनाओं से परे रहा हो।यदि हम आजादी के बाद प्रथम कुम्भ जो 1950 में सम्पन्न हुआ को देखे तो जानकारी मिलती है कि बैसाखी पर्व 14 अप्रेल के शाही स्नान में हरकीपेडी में बेरियर टूटने से *लगभग 50 से 60 श्रद्धालुओं* की मृत्यु हुई थी। *वही1986 के महाकुम्भ में बैशाखी पर्व में भीड़ के दवाब बढ़ने से 50 से 52 भक्त असमय ही काल ग्रसित* हो गए थे। वर्ष 1998 का कुम्भ भी इस बुरी छाया से दूर न रह सका इस महाकुम्भ के 14 अप्रेल के शाही स्नान पर भी श्रापित छाया नजर आती है जब दो बड़े अखाड़ो के आपसी विवाद और लड़ाई से शाही स्नान बाधित हो गया, जबकि 2010 के बैशाखी पर्व शाही स्नान पर दुर्घटना में 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी थी,
इस प्रकार हम देखते हैं कि आजादी के पश्चात महाकुम्भ के बैशाखी पर्व के शाही स्नान सदैव श्रापित रहा है पूर्व में निर्मल अखाड़ो का शाही स्नान समय सामंजस्य सही न होने के कारण अंधेरे में सम्पन्न होता था जबकि इस महाकुम्भ में सभी शाही स्नान न वरन समय से पूर्ण हुए बल्कि आम श्रद्धालुओं को भी हरकीपेडी में स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह इतिहास का प्रथम स्नान है जिसमे सभी शाही स्नान में भव्य पुष्प वर्षा हेलीकॉप्टर के माध्यम से हुई है। साथ ही महाकुम्भ के सभी स्नान विवादरहित रहे और आम जनता में आकर्षक का केंद्र भी क्योकि पूर्व इतिहास में हम नजर डालते हैं तो पाते हैं कि पूर्व में शाही अखाड़ो के जुलूस इतने विराट और भव्य नही होते थे न ही इतनी अधिक संख्या में शाही रथ ओर वाहन इस्तेमाल होते हैं इस महाकुम्भ में कुछ शाही अखाड़ों ने रिकॉर्ड 1100 से 1157 शाही वाहन अपने शाही स्नान जुलूस में इस्तेमाल किये किन्तु *आई जी कुम्भ श्री संजय गुंज्याल* द्वारा तैयार अचूक रणनीति से कहीं भी कोई अप्रिय घटना नही हुई।

कुम्भ मेला पुलिस ने पेश की कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन और कोरोना संक्रमण से बचाव की अनुकरणीय मिसाल।

कुम्भ मेला पुलिस ने पेश की कोविड गाइड लाइंस के अनुपालन और कोरोना संक्रमण से बचाव की अनुकरणीय मिसाल।

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,कुम्भ मेला 2021 में उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ, पीएसी, अर्धसैनिक बलों, होमगार्ड, पीआरडी, संचार, घुड़सवार, जीआरपी, अभिसूचना, अग्निशमन और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित लगभग 15 हजार अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी की गई। कोरोना काल मे होने वाला यह विश्व का सबसे बड़ा आयोजन था, जिसे कराना अपने आप मे एक नई और अकल्पनीय चुनौती था। मेले के दौरान लाखों-करोड़ों की भीड़ में स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और संक्रमण मुक्त स्नान करवाना समझ से परे था।

लेकिन जहाँ चाह वहां राह बन ही जाती है, कुम्भ मेला ड्यूटी में आने वाले अधिकांस अधिकारी और जवान इसे सामान्य मेला ड्यूटी न मानते हुए गंगा माँ की सेवा करने का अवसर समझ कर हरिद्वार आये थे। कुम्भ पुलिस के उच्चाधिकारियों को पहले ही समझ मे आ चुका था कि यदि कुम्भ मेला सकुशल सम्पन्न कराना है तो मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल का कोरोना से बचे रहना अतिआवश्यक है। एक छोटी सी भी चूक बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती थी।

इसलिए कुम्भ मेला पुलिस के उच्चाधिकारियों के द्वारा सर्वप्रथम एक पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को कोरोना सम्बंधित मामलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिसका काम ड्यूटी हेतु आने वाले समस्त पुलिस बल का सबसे पहले RTPCR टेस्ट करवाना, केंद्र और राज्य के द्वारा जारी SOP का अनुपालन करवाना और कोरोना संक्रमित पुलिस के जवानों के उपचार और देखभाल की उत्तम व्यवस्था कराना।

इसके अलावा कुम्भ ड्यूटी हेतु आये समस्त पुलिस बल को ततपरता दिखाते हुए कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज भी समय से लगवा दी गई। बाकी जब भी कुम्भ का कोई स्नान सम्पन्न होता था तो उसके तुरंत बाद ही ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल का RTPCR टेस्ट कराया जाता ताकि ड्यूटी के दौरान हुए संक्रमण का समय रहते पता लग सके।

इन सभी उठाये गए कदमो और कोरोना संक्रमण के विरुद्ध पालन किये गए सख्त अनुशासन का ही परिणाम रहा कि पूरी कुम्भ अवधि के दौरान लगभग 15 हजार पुलिसकर्मियों के विशालकाय बेड़े में से मात्र 20 पुलिस कर्मी ही कोरोना संक्रमित हो पाए। इन 20 पुलिसकर्मियों में से भी अधिकांशतः पुलिसकर्मी सही उपचार और देखभाल के चलते ठीक हो चुके हैं।

इस प्रकार कुम्भ मेला पुलिस के द्वारा कोरोना के विरुद्ध अपनी दृढ़ संकल्प शक्ति और विभागीय अनुशासन के बलबूते न सिर्फ अपने आपको कोरोना संक्रमण से बचाया गया बल्कि ड्यूटी के दौरान लगातार आम श्रद्धालुओं से भी कोरोना से सम्बंधित आचरण का पालन करवाया गया।

कुम्भ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं को खिलाया खाना, बांटे मास्क बिस्किट, ओर ग्लूकोज पानी, इंस्पेक्टर की हो रही है जमकर तारीफ

कुम्भ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं को खिलाया खाना, बांटे मास्क बिस्किट, ओर ग्लूकोज पानी, इंस्पेक्टर की हो रही है जमकर तारीफ

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,मानव सेवा ही अध्यात्म का प्रतिफल है दया प्रेम करुणा ओर उदारता सेवा के अलंकार है खाकी जिसका यह पक्ष सदैव ही आम जन से छुपा है खाकी को लोग कठोर ह्रदय समझ व्यवहार में लाते हैं किंतु ऐसा कहना न्यायसंगत नही है खाकी द्वारा समय समय पर कर्तव्य निर्वहन के साथ ही मानवीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है महाकुम्भ जिसका मूल ही मानव सेवा , त्याग दान और उदारता की सीढ़ियों पर हैं कुम्भ मेला पुलिस द्वारा अनेक प्रशंसनीय ओर सराहनीय किये जा रहे है फिर चाहे वो बिछुडो को मिलाने की कोशिश हो या सामान खोने पर वापसी की, श्रद्धलुओं को गोदी में उठा कर स्नान कराना हो या भटकों को राह दिखाने की, सभी जगह कुम्भ मेला पुलिस के अपनी मानवीय छवि से भक्तों का मन मोह रही है
नया मामला लाल जी वाला के इंस्पेक्टर होशियार सिंह पंखोली से जुड़ा हुआ है जिन्होंने अपने क्षेत्र में मां गंगा के भक्तों को अपने हिस्से से खाना खिलाया, जब भक्त और आ गए तो इंस्पेक्टर ने सभी के लिए स्वयं के खर्चे से भोजन बनवाया ओर दुवाएँ प्राप्त की,इसके साथ ही सेकड़ो भक्तो को गुलकोज पानी पिलाया ,बिस्कुट बंटवाए ओर मास्क वितरित किये।
कुम्भ मेला पुलिस के इंस्पेक्टर होशियार सिंह का कहना है कि उन्हें इन कामो से बड़ा सुकून मिलता है, श्री होशियार के द्वारा अनेक असहाय ओर गरीब लोगों की मदद की है श्रद्धालुओ के द्वारा इस कार्य की जमकर तारीफ की जा रही है आज एक अन्य घटना में vip घाट में एक कबूतर को कौओ द्वारा घायल किये जाने पर भी होशियार सिंह द्वारा कबूतर की मफहम पट्टी की ओर डॉक्टर को बुलाया। अभी हाल में ही एक कुष्ट रोग से पीड़ित व्यक्ति को गोदी में उठाकर ले जाती फोटो वायरल हुई थी।।

वही चंडीघाट कुम्भ थाने की एक अन्य घटना में एक नेपाली परिवार को रुपयों से भरा बैग गायब हो गया जिसके बाद उनके समक्ष नेपाल वापसी जाने की समस्या पैदा हो गयी।जिस पर कुम्भ मेला पुलिस थाने के जवानों के द्वारा 08 हजार रुपया इकठ्ठा करके परिवार को दिए और उन्हें टनकपुर की गाड़ी में बिठाया।

बैंक खाते से हुआ मिलाप ,बिछुडो को मिलाती हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस

हरिशंकर सैनी

बैंक खाते से हुआ मिलाप

बिछुडो को मिलाती  हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस

हरिद्वार,  बिछुडो को मिलाती  हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस, पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे आईजी कुंभ संजय गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है , अपनेे परिजनों से बिछड़ गई महिला क कुंभ पुलिस ने उसके आधार कार्ड से उसके बैंक खाते का पता लगाकर परिवार से संपर्क किया और महिला को उसकेे उसके परिवार से मिलवाया,

शान्ति देवी पत्नी श्री सुरेश राय, उम्र- 47 वर्ष, निवासी- इकौना दुबोली थाना-शिमरी, जिला-बक्सर, राज्य-बिहार अपने परिजनो से मंशा देवी मन्दिर के दर्शन करने के उपरान्त लौटते हुए बिछुड़ गयी जो काफी परेशान व नये स्थान पर होने के कारण डरी व सहमी सी थी व व्रत होने के कारण उपरोक्त महिला को चक्कर व कमजोरी भी महसूस हो रही थी। उपरोक्त महिला को हिन्दी का ज्ञान भी नाममात्र था व लिखने व पढने में असमर्थ थी तथा उक्त महिला के पास कोई मोबाईल भी नही था व ना ही साथ आये हुए परिजनों में से किसी का भी मो0नं0 उसको ज्ञात था। उक्त गुमशुदा महिला को खोया-पाया केंद्र थाना सप्तसरोवर में लाया गया, जहाॅ खोया-पाया केंद्र में नियुक्त का0 दीपक कोठियाल, का0 गौरव रावत व का0 विवेक बलूनी द्वारा उक्त को परिजनों से मिलाने का पूर्ण विश्वास दिला कर उक्त महिला को व्रतआहार देकर उस महिला से उसका आधार कार्ड प्राप्त कर विभिन्न बैंको में टेलिफोनिक/स्वयं जा कर आधार कार्ड से लिंक महिला के अकाउन्ट को तस्दीक किया लेकिन महिला के अकाउन्ट में भी कोई मो0नं0/सम्पर्क नं0 रजिस्टर्ड नही था जिसके बाद उक्त महिला से उसके पुत्र का नाम पूछा गया जिसका नाम गुड्डू बताया गया व एक अनुमान लगाकर उसके पुत्र के नाम से उसी बैंक में सर्च कराया जिससे उसके पुत्र का मो0नं0 मिल गया जिस पर सम्पर्क किया गया व उसे पूरी स्थिति से अवगत कराया गया व उसकी माॅ से बात करायी गयी जिसके बाद महिला के पुत्र से महिला के साथ आये हुये अन्य परिजनों का मो0नं0 लिया गया तथा उनसे सम्पर्क कर उनका लोकेशन ज्ञात कर स्थानीय पुलिस की मदद से एक आॅटो भिजवाया गया तथा आॅटो चालक लक्ष्मण सिंह निवासी-भूपतवाला हरिद्वार को सप्तसरोवर थाने में उसके परिजनो को लाने के लिये बताया गया। जिसके बाद आॅटो चालक उक्त महिला के परिजनों को लेकर थाना कार्यालय में आया तथा उक्त गुमशुदा महिला को खोया-पाया टीम सप्तसरोवर द्वारा सम्पूर्ण औपचारिकता पूर्ण करने के बाद गुमशुदा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा किए गए उक्त कार्य की परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

*खोया-पाया टीम थाना सप्तसरोवर*

का0 1388 ना0पु0 दीपक कोठियाल,
का0 25 स0पु0 गौरव रावत
का0 35 ना0पु0 विवेक बलूनी

Tuesday, April 13, 2021

कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का एक उदाहरण देखने मे आया।

 कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का एक उदाहरण देखने मे आया।

हरिद्वार, लड़की भावना मनराल हड़बड़ाहट में रायवाला स्थित कुम्भ मेला खोया पाया केंद्र पर पहुंची और बताया कि मैं नन्दप्रयाग से हरिद्वार के लिए आ रही उबर कम्पनी की एक कैब से सफर कर रही थी और नेपाली फार्म पर उतर गई। लेकिन थोड़ी देर बाद मुझे पता चला कि मेरे दो लेपटॉप उस गाड़ी मे ही छूट गए हैं। कृपया मेरे लैपटॉप मुझे वापस दिलवाने की कार्यवाही करें।

भावना की समस्या जानते ही रायवाला कुम्भ मेला के खोया-पाया केंद्र पर ड्यूटीरत उ0नि0 कृष्णा ज्याड़ा, कां0 संजय, कां0 सचिन द्वारा ततपरता दिखाते हुए भावना को उस समय की CCTV फुटेज दिखाकर गाड़ी के नम्बर की पहचान की गई और उबर कम्पनी से बात करके उस गाड़ी के चालक का नाम और मोबाइल नम्बर का पता किया गया।

जब तक ये कार्यवाही हो पाती तब तक वह गाड़ी गाजियाबाद पहुंच चुकी थी, गाड़ी के चालक से बात करने पर चालक द्वारा भी ईमानदारी दिखाते हुए दोनो लेपटॉप के गाड़ी में मौजूद होने तस्दीक की। पुलिस के कहने पर गाड़ी चालक ने भावना के दोनो लेपटॉप उसके गाजियाबाद में रहने वाले परिजनों के सुपर्द कर दिये।

पुलिस की तत्काल की गई कार्यवाही से प्रभावित होकर भावना ने कहा कि मैं तो अपने दोनो लेपटॉप वापस पाने की उम्मीद खो चुकी थी, लेकिन कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता की सेवा के लिए समर्पण भाव की बदौलत मेरे दोनो लैपटॉप मुझे वापस मिल गए।मैं तहेदिल से कुम्भ मेला पुलिस का धन्यवाद करती हूं।

मशहूर चित्रकार ने केनवास में उकेरी खाकी की संवेदना, संजय गुंज्याल आईजी कुम्भ को की भेंट

 

मशहूर चित्रकार ने केनवास में उकेरी खाकी की संवेदना,  संजय गुंज्याल आईजी कुम्भ को की भेंट

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,तश्वीरें बोलती है अपनी सम्वेदनाओं को व्यक्त करने के लिए पेंटिंग एक उपयुक्त साधन है यदि केनवास में उकेरा चित्र सकारात्मक हो तो इसे सौभाग्य और ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है, वास्तव में सिर्फ एक चित्रकार ही बता सकता है कि उसकी कूची के रंग क्या कहते है आज ऐसी ही केनवास पर उकेरी रंगों की कहानी व्यक्त की चित्रकार जाकिर हुसैन ने।

जाकिर हुसैन ने खाकी पर बनाई एक तश्वीर पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ श्री सजंय गुंज्याल को भेंट की, खाकी का बेहतरीन चित्रण करता यह केनवास कई मायनों में खास है खाकी के मध्य में आईपीएस ऑफिसर का तिरंगे रगों से रँगा चेहरा जहां ऊर्जा और आत्मविश्वास को दर्शित कर रहा है वही दोनों छोरों में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी को उदास ओर मुस्कुराते दिखाया गया है दिखाया गया है उदास चेहरा पुलिस की परिवार से दूरी ओर स्मृति को व्यक्त करता है तो मुस्कुराता चेहरा कर्तव्य पथ पर अडिग सेवा को तत्परता की इंकित करता है सभी धर्मों से समानता , आधुनिक पुलिस, यातायात व्यवस्था के चित्रण इस छोटे से केनवास में है
संविधान की श्रेष्ठता ओर कानून के रक्षक , ओर खूबसूरत उत्तराखंड के भाव लिए यह केनवास स्वयं में खाकी की कहानी है

ये तश्वीर गूंगी है मगर
दास्ता-ए-बयाँ खाकी करती है

बातचीत के दौरान जाकिर ने कहा कि पूर्व में उनकी एक तशवीर एक लाख पिचहत्तर हजार में भी विक्रय हुई , वही अनेक राजनेताओं के आवास में भी उनकी पेंटिंग लगी है इस केनवास को महंगे रंगों से तैयार किया है चित्रकार जाकिर हुसैन का कहना है कि यह रंग 150 साल से भी अधिक समय तक भी ऐसा ही बना रहेगा, इसे पानी से भी धोया जा सकता है श्री सजंय गुंज्याल द्वारा चित्रकार हुसेन की प्रशंसा ओर सराहना की।

मानवीय ओर सराहनीय कार्यों से श्रद्धालुओं पर अपनी छाप छोड़ी कुम्भ मेला पुलिस

 

मानवीय ओर सराहनीय कार्यों से श्रद्धालुओं पर अपनी छाप छोड़ी कुम्भ मेला पुलिस

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,कुम्भ मात्र एक डुबकी नहीं यह तो सार है अध्यात्म का, फिर चाहे आप मां गंगा के चरणों मे अपनी श्रद्धा पावन स्नान से अर्पित करो या किसी असहाय को मां गंगा के तट पर पहुँचा कर।


कुम्भ मेला पुलिस जो सजग सतर्क ओर अडिग है अपने कर्तव्य पथ पर, फिर चाहे वो कर्तव्य निर्वहन यातायात प्रबन्धन हो या गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करता जवान सभी का अपना महत्व और गुरुता है,
महाकुम्भ अविराम अपने पथ पर अविरल बढ़ रहा है लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा में डुबकी लगा खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं वही अनेक ऐसे भी श्रद्धालु हैं जो दिव्यांग, बुजर्ग अथवा असहाय होने से सड़क पार कर घाटों में पहुँचने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं
उन सभी को सकुशल पावन स्नान कराने का कार्य कर रहें है कुम्भ मेला पुलिस के जवान जो प्रतिदिन ही अनेक भक्तो को सहायता प्रदान कर पावन पर्व में डुबकी लगवा रहे हैं और कर्तव्य निर्वहन के साथ ही मानवीय कायों से माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है।।

Monday, April 12, 2021

Narayan Seva Sansthan honoured Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay

Narayan Seva Sansthan honoured Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay
Dehradun! Sanjay Orthopaedic, Spine and Maternity Centre’s Orthopaedic and Spine Surgeon Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay has been honoured by Narayan Seva Sansthan President Shri. Prashant Agarwal in presence of Director Palak Agarwal, Public Relations Officer Mahim Jain and other members of Bairagi Camp Narayan Seva Sansthan and anchor Shri Sudhir Sharma editor of Pradhan Times in Haridwar Kumbh Mela 2021. It is matter of great pleasure that Narayan Seva Sansthan is serving to divyangjan for last more than three decades. The sansthan has stablished a temporary surgical hospital in Bairagi camp Haridwar during Maha Kumbh Mela. This act of selfless service is commendable.
Dr. Sanjay, informed to the audiences that the polio, cerebral palsy and road traffic accidents are the main cause of deformity and disabilities in our country. According to the WHO report more than five lakh road traffic accidents are happening in India. Out of them, 1.5 lakh people are killed and similar number of people are being disabled in our country. Being an Orthopaedic Surgeon and seeing the all kind of problems related to road traffic accidents he and his team is doing a road safety campaign to reduce the road traffic accidents. His centre has organised nearly 200 free public awareness lecture which has been recorded in India Book of Records in 2021. Dr. Sanjay appealed to audience to follow the traffic rules and be role model to others so that numbers of accidents can be reduced.
Any kind of disability reduces the efficiency and ability of a person. The capability of a disabled person is always less than that of an able person. Polio, Cerebral Palsy and road accidents are the main cause of orthopaedic disability in our country. Pulse Polio Programme of the Government of India have been very successful, hence there are no new cases of polio since January 2011, but millions of old polio patients are still living in miserable condition. In his address Senior Orthopaedic and Spine Surgeon, Padma Shri awardee, Dr. B. K. S. Sanjay told that the surgeries in polio and C.P patients should be done as early as possible because he believe the philosophy that plants can be straightened and not the trees.

पद्मश्री डाॅ. बी. के. एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान द्वारा भव्य स्वागत


नारायण सेवा संस्थान ने पद्मश्री  डाॅ. बी. के. एस. संजय को किया सम्मानित


पद्मश्री डाॅ. बी. के. एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान द्वारा भव्य स्वागत

हरिशंकर सैनी

देहरादून! संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, देहरादून के वरिष्ठ आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. बी. के. एस. संजय, पद्मश्री से सम्मानित को हरिद्वार महाकुंभ मेला के दौरान उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी माहिमा जैन, नारायण सेवा संस्थान बैरागी कैंप के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक सुधीर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।


यह बड़े हर्ष की बात है कि नारायण सेवा संस्थान विगत 36 वर्षों से देश के दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा में लगा हुआ है, और हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में अस्थाई सर्जिकल हास्पिटल स्थापित कर दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा का कार्य कर रही है। जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।
डाॅ. संजय ने बैरागी कैंप हरिद्वार स्थित नारायण सेवा संस्थान के सम्मान समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि वर्तमान में विकृति और विकलांगता के मुख्य कारण पोलियो एवं सी.पी. के अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाऐं भी हैं। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाऐं होती हैं। उनमें से लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है और वर्तमान परिदृश्य में सर्वोंत्तम उपलब्ध उपचार के बावजूद भी समान संख्या के लोग विकलांग हो रहे हंै।
डाॅ. संजय ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारी संस्था सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। जिसका उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाऐं कम से कम हो। अब तक लगभग 200 निःशुल्क जन जागरूकता व्याख्यान दे चुकी है। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है जिसको की इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड में उल्लेखित किया जा चुका है। क्योंकि मैं एक आर्थोपीडिक सर्जन हूँ और सड़क दुर्घटनाओं को करीब 40 सालों से देख रहा हूँ इसीलिए मैं आप सभी बैठे हुई महानुभावों से भी अपील करता हूँ कि आप सभी अपने एवं जनहित में यातायात के नियमों का पालन करें।


डाॅ. संजय ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोलियो की विकलांगता केवल शारीरिक ही नहीं यह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक विकलांगता की जननी भी है। खासतौर से यदि रोगी गरीब है और महिला है, तो यह विकलांगता और विकराल रूप धारण कर लेती है। मेरा मानना कि दिव्यांगजन भी हर ढंग से सक्षम बनाये जाने चाहिए। जिससे यह लोग भी अपने परिवार, समाज और अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकें। यदि हर आदमी अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकेगा, तो अपना देश दिन दुगुनी रात चैगुनी प्रगति कर सकेगा।
डाॅ. संजय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आॅपरेशन के परिणाम अपेक्षित होते है। उनके द्वारा अब तक पोलियो के मरीजों में लगभग 5 हजार सफल आॅपरेशन हो चुका है और इतने अनुभव के बाद उनका मानना है कि इन विकलांग मरीजों में आॅपरेशन काफी हद तक कारगार सिद्व होते है। उनका मानना है कि पौधे सीधे किये जा सकते है, पेड ़नहीं। इसलिए पोलियो ग्रस्त बच्चों को जल्दी से जल्दी आॅपरेशन कराने चाहिए।

भारतीय किसान संघ उधम सिंह नगर में बनाएगा 5000 नए सदस्य

भारतीय किसान संघ उधम सिंह नगर में बनाएगा 5000 नए सदस्य

हरिशंकर सैनी

उधम सिंह नगर ,भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में 5000 सदस्य बनाएगा , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में जिला अध्यक्ष चौधरी कुंवर पाल सिंह की अध्यक्षता में और संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित तथा प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपालसिँहराणा प्रदेश महामंत्री सुधीर शाही प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती चंद्रकला प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह की उपस्थिति में उपरोक्त 5000 के सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प लिया गया ,

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नवनीत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता सह प्रांत के प्रमुख श्रीमती संगीता बालम खंड सदस्यता प्रमुख जितेंद्र सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह ,सरदार अजीत सिंह ,सरदार बलजिंदर सिंह काशीपुर से टीका राम जसपुर से विक्रम सिंह मौर्य राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया, इस दौरान संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों में शीघ्र संशोधन की मांग की, गन्ना भुगतान और गेहूं क्रय केंद्रों पर धांधली करने वाले सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ,
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपालसिँहराणा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय ग्राम समिति और विकास खंड समितियों के गठन पर जोर दिया,

Saturday, April 10, 2021

जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा द्वारा सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह को यूनिवर्सिटी के एडवाइजरी बोर्ड में बतौर मेंबर नियुक्त किया

देहरादून ,एस.जी.आर.आर.इण्टर कालेज सहसपुर देहरादून के प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार सैनी ने सी.बी.एस.ई.के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी कविता भेंट की जिसे विशिष्ट शैली मे लिखा गया है। सैनी ने उन्हें शाल उढाकर भी सम्मानित किया क्योंकि जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा द्वारा सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह को यूनिवर्सिटी के एडवाइजरी बोर्ड में बतौर मेंबर नियुक्त किया गया है,

 यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह की ओर से इस बाबत सूचना जारी कर बताया गया कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर रणवीर सिंह के विशेष प्रयासों और उनके सुझावों के जरिए एजुकेशन सेक्टर में एक नया प्रयास किया जाएगा. रणबीर सिंह सितंबर 2016 से दून में आरओ के पद पर कार्यरत हैं. जिन्हें स्कूली शिक्षा की बेहतरी में सराहनीय सेवाओं के लिए चुरु (राजस्थान) में ओपीजेएस विश्वविद्यालय (राजस्थान) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित भी किया जा चुका है. देहरादून मंडल की सीबीएसई स्कूली शिक्षा को अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बताया गया.


बतौर आरओ रणवीर सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व पारदर्शिता व्यवस्था की दिशा में अनेकों कार्य किए हैं. रणवीर सिंह ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर छात्रों के हिताें में बेहतर प्रयास करने की कोशिश की जाएगी, जिससे आने वाले समय में भारतीय शिक्षा को नया आयाम मिले.श्री सिंह द्वारा CBSE देहरादून परिक्षेत्र हे प्रमुख होने से अब तक पूरे परिक्षेत्र में एक बेहतर शेक्षिक वातावरण विकसित किया और किसी विश्वविद्यालय में उसके बोर्ड ओफ़ गवर्नरस में नॉमिनेशन भी , इनके कठिन परिश्रम का नतीजा है।
रणबीर सिंह जी शिक्षा क्षेत्र के अलावा भी सामाजिक क्षेत्र मे अद्वितीय सेवा कर रहे हैं जिससे अन्तर्गत वे सैनी के द्वारा शुरू किऐ जाने वाले अभियान "बेटी बचाओ बेटी पढाओ "मे बालिकाओं के लिए लाखों रुपए का सहयोग करेंगे । 17 अप्रैल को उनके द्वारा अभियान का उद्घाटन किया जाऐगा। 

श्री रणबीर सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रविंदर सैनी द्वारा लिखी गई एक रचना जिसे उनके नाम के प्रत्येक अक्षर से लिखा गया है। हर एक पँक्ति उनके नाम के हर एक अक्षर से लिखी गई है।

Friday, April 9, 2021

एनआरएलएम के तहत कार्य कर रहे समूहों को लाभ मिलने पर मोर्चा अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एनआरएलएम के तहत कार्य कर रहे समूहों को लाभ मिलने पर मोर्चा अध्यक्ष का किया अभिनंदन          विकासनगर- ग्राम फतेहपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य समूह से  जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया |           
 अभिनंदन कार्यक्रम में बोलते हुए नेगी ने कहा कि  सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का  शत प्रतिशत  लाभ  स्वयं सहायता समूह को मिले, इसके लिए महिलाओं को एकजुट एवं जागरूक होने की आवश्यकता है |  नेगी ने शासन- प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया |  इससे पूर्व ग्राम डोभरी में हुई समूह की बैठक की एकजुटता की वजह से महिला समूह को काफी हद तक उनके अधिकार  मुहैया कराए गए हैं तथा इसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह को वर्ष 2014 से रुका हुआ स्टार्ट अप फंड दिलवाया गया एवं एमसीपी में बरती जा रही लापरवाही  पर भी अंकुश लगा है | नेगी ने कहा कि उक्त योजना के तहत कार्य कर रही महिलाओं को रोजगार से आर्थिक संपन्नता, उनके विकास एवं वास्तविक जरूरतमंद यथा गरीब, विकलांग व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने को लेकर स्वयं सहायता समूह को जागरूक होने की  आवश्यकता है |  जानकारी के अभाव में वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं का हक कुछ सेटिंग बाज उठा रहे हैं, जिसका पोस्टमार्टम किया जाना जरूरी है !               समूहों की क्लस्टर अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ट ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने स्वयं सहायता समूह को हक दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई तथा कहा कि किसी भी हालत में स्वयं सहायता समूह का शोषण नहीं होने देंगे |        
 कार्यक्रम में- मास्टर बुक  कीपर मीना श्रीवास्तव, उजाला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सायरा बानो एवं सचिव नजमा, दीपा, रावत, उपासना, किरण, बबीता, अमृता, अंजू चौहान,सोनम, कविता, रीना सैनी, मंजू कश्यप आदि थे !

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मुहिम रंग लाई ,सरकार ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ाई

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मुहिम रंग लाई ,सरकार ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल तक होंगे

हरिशंकर सैनी

देहरादून ,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड की मुहिम रंग लाई ,आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 अप्रैल 2021 तक बढ़ाई गई है,
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संगठन मंत्री लाखन सिंह ने 31 मार्च 2021 को राज्य परियोजना निदेशक और सरकार से आवेदन तिथि बढ़ाए जाने हेतु आग्रह किया था जिसके बाद पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 अप्रैल 2021 कर दिया है,

प्रदेश के निजी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। अभिभावक आरटीई के वेब पेज पर जाकर अपने बच्चों के प्रवेश के लिए वेबसाइट private schools पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक होगी।
शहर एवं प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभिभावक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों को आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश देना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अभिभावक आवेदन करते समय सावधानी बरतें,

आरटीई  की तिथि बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड की ओर से संगठन मंत्री लाखन सिंह ने शिक्षा मंत्री एवं राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा विभाग का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है,

Monday, April 5, 2021

राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित

 
हरिशंकर सैनी

देहरादून  ,हरबर्टपुर में राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी  द्वारा सम्मानित किया गया,
2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बी डी एम स्कूल हरबर्टपुर में बाउंल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें केरल पांडिचेरी दीव दमन कर्नाटक तमिलनाडु गुजरात मध्य प्रदेश दिल्ली बिहार उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मणिपुर असम झारखंड तथा छत्तीसगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया।

उत्तराखंड के महामंत्री रघुनाथ सिंह ने बताया कि सीनियर बालिका में दीव दमन प्रथम दिल्ली द्वितीय तथा गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। आज देर रात घोषित हुए परिणामों के अनुसार सीनियर बालक में दिल्ली प्रथम पांडिचेरी द्वितीय तथा गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में गुजरात प्रथम बिहार द्वितीय तथा दीव दमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। 
 बालक वर्ग में गुजरात प्रथम कर्नाटक द्वितीय  दिल्ली  तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। पुरस्कार वितरण में बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गिरीश परमार , पूर्व मंत्री गुजरात सरकार सचिव मगनभाई दुलेरा , संगठन मंत्री भरत चौहान, सचिव सोनल बागेला, एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल प्रदान किए शूटिंग इवेंट में उत्तराखंड की बालिका टीम ने गोल्ड मेडल जीता।