This Blog Is About :-Political,Health,Education,Religion,News And Current Affairs,Social Developments,Trade Fairs And India's Festivals,Rural Developments.. News About Handicrafts,Agriculture,Youth,Articles And poetries...And about culture
Tuesday, October 31, 2023
आयुर्वेद दिवस समारोह के तहत फूड फेस्टीवल का आयोजन - Virat News Channel
आयुर्वेद दिवस समारोह के तहत फूड फेस्टीवल का आयोजन - Virat News Channel
Monday, October 30, 2023
मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी आकस्मिक निधन,क्षेत्र शोक की लहर में डूबा - Virat News Channel
थाना गोपेश्वर पुलिस की तत्परता ने अनहोनी की आशंका को टाला, स्टेडियम से घर न लौटने वाली नाबालिग को 02 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - Virat News Channel
Sunday, September 17, 2023
Saturday, April 1, 2023
सहसपुर को आदर्श विधासभा के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर
Sunday, February 19, 2023
उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने नवीन शिक्षा नीति को शिक्षा के क्षेत्र में बताया विशेष पहल,देशभर से आए सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मान
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति शिक्षा के क्षेत्र में एक अति आवश्यक और विशेष पहल है।चुनौतियां जैसे शिक्षा में सुगम्यता,समानता,गुणवत्ता, समर्थ एवं जवाबदेही से जीतकर इस नीति को पूर्णता लागू कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 केवल एक नीति दस्तावेज नहीं,बल्कि भारत के शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले सभी साथियों,शिक्षाविदों और नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उक्त विचार मेयर गौरव गोयल ने नगर निगम सभागार में आयोजित उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा के तत्वावधान में हुए अखिल भारतीय द्वितीय शैक्षिक विमर्श एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए।कार्यक्रम का शुभारंभ उनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर डॉक्टर पंकज मिश्रा ने कहा कि कोई भी देश तब तक अग्रणी राष्ट्रों में स्थान नहीं पा सकता जब तक वह मानव बुद्धि की सीमाओं का विस्तार करने में उल्लेखनीय योगदान देकर वैश्विक शिक्षा को प्रभावित ना करें। शिक्षाविद् परिमल कुमार ने कहा कि एनईपी 2020 में भारत की संस्कृति और ज्ञान परंपरा समाहित करने के साथ-साथ दुनिया भर से नवाचार सोच और आधुनिकता को भी शामिल करने का रास्ता खुल गया है तथा इसमें संकीर्ण सोच के लिए कोई जगह नहीं है।

पूर्व निदेशक डॉ.प्रिया जादू,खंड शिक्षा अधिकारी राहुल धामा मेरठ,डॉक्टर चण्डी प्रसाद घिल्डियाल,टीएम सवामी,खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मेराज अहमद,निदेशक उत्कर्ष महाजन जैन,श्रीमती सुमन देवी,डॉ.कृष्णानंद विजल्वान सहायक निदेशक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम संयोजक संजय वत्स द्वारा कार्यक्रम में देशभर के अनेक राज्यों से आए लगभग सवा सौ अध्यापकों का सम्मान व आभार किया गया।मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर संवाई राम सिंह,संजय शर्मा,अनुभव गुप्ता,प्रदीप कुमार,ललित गुप्ता,विनीत कुमार,आलोक शर्मा,तस्लीमा कुरैशी,विनय प्रताप सैनी,सपना रानी, मुनव्वर अली जाफरी,सुशील कुमार,संदीप शर्मा,मनोज लाकड़ा,वैशाली गुरसिया,अर्चना पांडे,मनोज कुमार,अश्विन भाई,नसीम बानो,रोहिताश सैनी व मोहम्मद इकराम आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में गाजियाबाद से पधारी 11 वर्षीय मनस्वी त्यागी द्वारा रचित पुस्तिका 'बचपन' का विमोचन हुआ तथा अकोला महाराष्ट्र से कार्यक्रम में पधारे उत्कर्ष जैन की "उद्घोष किट" का विमोचन भी अतिथिगणों द्वारा किया गया।
Thursday, February 16, 2023
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल ने विधानसभा बजट सत्र व आगामी चारधाम यात्रा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए
चमोली -पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा ली गयी अपराध गोष्ठी/मासिक सम्मेलन, गैरसैण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र व आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल संचालन की तैयारियों के दृष्टिगत दिये गये दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस लाईन गोपेश्वर स्थित सभागार में समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों, स्थानीय अभिसूचना इकाई, फायर सर्विस, दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर मासिक अपराधों की समीक्षा की गयी। तत्पश्चात सभी थाना प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही मार्च माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र व आगामी चारधाम यात्रा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थायें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जनपद पुलिस द्वारा की जा रही तैयारियों/कार्य योजना की समीक्षा करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।

1. सर्वप्रथम पूर्व माह में अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा की गयी।
2. गोष्ठी के दौरान सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक थानों/शाखाओं से आये सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें पूछी गई कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्या का निराकरण किया गया।
3. गैरसैण भराड़ीसैण में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के लिए में पुलिस बैरिकों में पानी, बिजली, महिला एवं पुरुष शौचालयों, स्नानागार, भोजनालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित करने साथ ही बाहर जिलों से आने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था हेतु बैरिकों के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था की जाय़।

4. सुरक्षा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाए जाने व पुलिस बल की नियुक्ति हेतु प्वाइंट्स चिन्हित करना सुनिश्चित करें।
5. आगामी चारधाम यात्रा के निर्बाध व सफलतापूर्वक संचालन हेतु अभी से तैयारियां करने होटल, टैक्सी व अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों से बैठक आयोजित कर वार्ता करने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।
6. आगामी दिनों में आने वाले महाशिवरात्रि पर्व व होली त्यौहार के सकुशल समापन हेतु कानून-व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों को पूर्व से ही सुनिश्चित करने हेतु समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया।

7. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त आदेश निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने तथा मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियानों पर थाना प्रभारियों को स्वयं रूचि लेकर सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
8. जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती से संबंधित माल मालों के निस्तारण, अज्ञात शवों की शिनाख्त को अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
9. न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टों की समय से तामील कर अधिक से अधिक वारण्टियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाधीन/लम्बित अभियोगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने व विवेचकों को विवेचना का कार्य टेब पर ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया।

10. समस्त थाना प्रभारियों को उत्तराखण्ड़ पुलिस ऐप, सीएम हेल्पलाइन व अन्य पोर्टलों से प्राप्त होने वाली आनलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से त्वरित निस्तारण करने व E-FIR में शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में आमजन के मध्य अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
11. ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु NDPS Act के तहत जीरो टोलेरेन्स की नीति को अपनाकर कार्य किया जाए व और अधिक कड़ी कार्यवाही की जाय।

12. महिला अपराध/सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाय साथ ही स्कूली छात्राओं व कामकाजी/घरेलू महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी प्रदान करने व गौरा शक्ति ऐप के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
13. सोशल मीडिया सैल को सोशल मीडिया पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाह फैलाकर साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
14. राजस्व क्षेत्र से नियमित पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित हुए गाँवों में नियमित पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु चौपाल लगाकर जागरूक किया जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
विगत माह में जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी, निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान, प्रतिसार निरीक्षक चमोली रविकान्त सेमवाल, निरीक्षक दूरसंचार जितेन्द्र भण्डारी समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मगण मौजूद रहें।

Saturday, February 11, 2023
*श्री धौलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का मंत्री जोशी ने किया श्रवण।*
Friday, December 3, 2021
विकलांगों को अनुकूल वातावरण की अत्यंत आवश्यकता
Thursday, December 2, 2021
कपिलेश्वर महादेव मन्दिर श्रद्धा व विश्वास का संगम*
Sunday, October 24, 2021
उत्तराखंड सैनी महासभा की पछवादून इकाई का गठन अनमोल सैनी बने पछवादून इकाई अध्यक्ष
उत्तराखंड सैनी महासभा की पछवादून इकाई का गठन अनमोल सैनी बने पछवादून इकाई अध्यक्ष
हरिशंकर सैनी
विकासनगर देहरादून ,उत्तराखंड सैनी महासभा की पछवादून इकाई का गठन किया गया है, आज बैरागी वाला में डॉक्टर नीरज सैनी जी के आवास पर हुई बैठक में सैनी समाज के प्रमुख व्यक्तियोँ की उपस्थिति में सैनी समाज की एकता पर बल देते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निम्नानुसार इकाई का गठन किया गया
अध्यक्ष-- श्री अनमोल सैनी (विकासनगर )
उपाध्यक्ष-- श्री प्रवीण सैनी, श्री जगबीर सैनी, श्री विनोद सैनी, डॉक्टर रमेश सैनी, श्री विशंबर सैनी
सचिव-- श्री विनय सैनी, सहसचिव-- श्री सुमित सैनी
कोषाध्यक्ष-- श्री संजय सैनी
मीडिया प्रभारी-- डॉ नीरज सैनी सह मीडिया प्रभारी--श्री अजय सैनी
विधि प्रमुख-- एडवोकेट नरेश सैनी, एडवोकेट सुरेंद्र सैनी, प्रचार प्रमुख-- श्री ऋषिपाल सैनी, सुभाष सैनी, श्री नीरज सैनी, श्री रघुनाथ सिंह सैनी, श्री सचिन सैनी ,श्री रविंद्र सैनी
सोशल मीडिया प्रभारी-- श्री मनोज सैनी
संरक्षक-- श्री यशपाल सैनी, चौधरी जितेंद्र सैनी ,श्री रामनाथ सैनी, श्री रणजीत सैनी, डॉक्टर सुरेश सैनी, श्री भूप सिंह सैनी, श्री रविंद्र सैनी, श्री रमेश सैनी, श्री सुशील सैनी, श्री रविंद्र सैनी ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को महाराजा शूर सैनी जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी, इस अवसर पर सैनी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, विशेष सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य जैसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा ।
Sunday, September 12, 2021
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना: भगवती प्रसाद शर्मा
![]()
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना: भगवती प्रसाद शर्मा
हरिद्वार (हरिशंकर सैनी) अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरिद्वार की एक आवश्यक समीक्षा बैठक आर्य नगर स्थित एक होटल मैं संपन्न हुई । सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य व उत्तराखंड प्रभारी भगवती प्रसाद शर्मा तथा संचालन जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट नै किया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरिद्वार की उक्त समीक्षा बैठक मैं मुख्य रूप से सदस्यता को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान भगवती प्रसाद शर्मा नै अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि माननीय बिंदु माधव जोशी जी जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक भी रहे है वह इस अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे है।
उनके दिशा निर्देशों के अंतर्गत ग्राहक पंचायत वर्तमान मैं कार्य कर रही है साथ ही श्री शर्मा जी नै उदाहरण के तौर पर बताया कि पानी के नल लोगो के घरों में लगने के बाद भी पानी न आने व दूषित पानी आने को ग्राहक आंदोलन के द्वारा ग्राहक पचायत से जोड़ा जा सकता है और उस आंदोलन के दौरान जनपद अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका निराकरण कराना होगा ,यदि अवगत कराने के बाद भी उसका निराकरण नहीं होता है तो उसे ग्राहक संरक्षक अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश एवं राष्ट्रीय एकाई के माध्यम से प्रशासन और शासन को अवगत कराकर निराकरण करना होगा। साथ ही साथ अपने विचारो में यह भी बताया कि ग्राहक संरक्षण अधिनियम का प्रस्ताव प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सामने वर्ष 1984 में रखा गया था। 2 वर्ष के मंथन के बाद केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में उक्त प्रस्ताव को शब्दों में फेरबदल करते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 24 दिसंबर 1986 को लोक सभा में पास कराया गया जिसपर महामहिम राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी ने अपने ज्ञान ब विवेक के अन्तर्गत कानूनी विशषज्ञों से सलाह लेते हुए उक्त अधिनियम पर हस्ताक्षर करते हुए लागू कराया जिसका केंद्र सरकार द्वारा 30 दिसम्बर 1986 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर लागू कराया उसी दिन से 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी के तहत उन्होंने ग्राहक व उपभोक्ता शब्दों के अंतर पर भी प्रकाश डाला। ग्राहक के अधिकार का सभी व्यक्तियों को हल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैl
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही तहसील व ब्लॉक स्तर का गठन कर ग्राहक पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर निसंदेह निराकरण होगा।
इस अवसर पर डॉ राजीव कुरेले एसोसिएट्स प्रोफेसर उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ ने अपने ग्राहक की भूमिका के अंतर्गत पूर्ण ग्राहक बनने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी वस्तु की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के कर्तव्यों की जानकारी देते हुए उनके अनुसरण पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आशीष भार्गव प्रांत कोषाध्यक्ष उत्तराखंड तथा अमित शर्मा प्रांतीय सह संयोजक एवं विशाल गर्ग एवं समाज सेवक, राजेन्द्र जिंदल उपाध्यक्ष ने भी संभोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रतीक त्यागी, मेहरदास, शुशील कुमार,दीपक सैनी, परमिंदर गिल,पवन कुमार,मीनू शर्मा, प्रदीप वर्मा,गोविंद सिंह बिष्ट, अखिलेश शर्मा, हिमांशु सैनी, विश्वाश वशिष्ट,राहुल कुमार, सुधांशु जोशी,चन्द्र मोहन शास्त्री आदि उपस्थित रहे।
Sunday, September 5, 2021
संस्कार भारती द्वारा किया गया श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
संस्कार भारती द्वारा किया गया श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर उधम सिंह नगर ( पंकज शर्मा )संस्कार भारती काशीपुर इकाई दृारा 29 एवं 30 अगस्त को श्री कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर “श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता (ओनलाइन वीडियो क्लिप द्वारा) 2021” का आयोजन व्हाट्सएप के माध्यम से किया गया जिसमें बच्चों की प्रतिभाओं के आधार पर उनको पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गूगल मीट के माध्यम से प्रांतीय कार्यकारी जिसमें इकाई अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा , इकाई महामंत्री सुशील पाठक , इकाई कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल व इकाई के संगीत विधा संयोजक भोला दत्त पाण्डेय उपस्थित रहे। इसके उपरांत श्री भोला दत्त पाण्डेय द्वारा गणेश वंदना व संस्कार भारती का ध्येय गीत गाकर प्रतियोगिता को विधिवत प्रारंभ किया गया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गयी जिसमें लल्ला वर्ग में 32 व कान्हा वर्ग में 44 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया ,जबकि कुल प्रतिभागियों की संख्या 84 रही।
प्रतियोगिता व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार दो दिन तक चली जबकि तीसरे दिन निर्णायक डा. पुष्पा धामा, श्रीमती भावना भट्ट व श्रीमती पूजा अग्रवाल गुप्ता द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से ही मूल्यांकन कर दोनों वर्गों में प्रथम, दिृतीय व् तृतीय स्थान की घोषणा की गयी।
जिसमें लल्ला वर्ग में प्रथम स्थान पर अश्वी गुप्ता पुत्र विवेक गुप्ता व श्रीमती अंजू गुप्ता, दिृतीय स्थान पर सानिध्य त्रिपाठी पुत्र डा. शोभित त्रिपाठी व श्रीमती निधि त्रिपाठी और तृतीय स्थान पर मौलिक मित्तल पुत्र ऋषि मित्तल व श्रीमती प्रियानशी मित्तल, आदिश्री भारद्वाज पुत्र कमल शर्मा व श्रीमती सीमा शर्मा, एकक्ष कपूर पुत्र भरत कपूर व शिवि कपूर और तृतीय स्थान पर ही नकक्षत्र पुत्र श्री राजेश प्रजापति व श्रीमती लता प्रजापति रहे जबकि कान्हा वर्ग में प्रथम स्थान पर त्रिनभ झा पुत्र अमरेंद्र कुमार झा व गुड़िया झा दिृतीय स्थान पर ब्लूमिंग किड्स अकेडेमी से अनवेशा चौधरी पुत्री अभिषेक कुमार व श्रीमती दीक्षा चौधरी और तृतीय स्थान पर निश्चित शर्मा पुत्र अमित कुमार व श्रीमती मनीषा शर्मा रहे। साई पब्लिक स्कूल से सबसे ज्यादा बच्चों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री पंकज अग्रवाल (एडवोकेट), अभिषेक पाठक , इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमित मित्तल, इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष शेष कुमार सितारा , उपाध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र शर्मा , मीडिया प्रभारी श्री पंकज शर्मा , के. एस. कपूर , कृष्ण कुमार शर्मा, सर्वेश यादव , पंकज अग्रवाल (एनबीसी), अनिल सारस्वत, सुरेन्द्र भारद्वाज, संयोग चावला , वेद प्रकाश विधयार्थी, प्रमोद शर्मा, प्रदीप दनाई , श्रीमती मंजुल मिश्रा , डा० रीता सचान , श्रीमती नूपुर गुप्ता , श्रीमती श्वेता अरोरा , श्रीमती पायल अग्रवाल, श्रीमती सोनल सिंघल, कुमारी उपासना शर्मा, श्रीमती पूनम पाठक, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्रीमती रेखा सक्सेना, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती शिप्रा अग्रवाल सहित संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।




