Wednesday, April 14, 2021

कुम्भ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं को खिलाया खाना, बांटे मास्क बिस्किट, ओर ग्लूकोज पानी, इंस्पेक्टर की हो रही है जमकर तारीफ

कुम्भ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं को खिलाया खाना, बांटे मास्क बिस्किट, ओर ग्लूकोज पानी, इंस्पेक्टर की हो रही है जमकर तारीफ

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,मानव सेवा ही अध्यात्म का प्रतिफल है दया प्रेम करुणा ओर उदारता सेवा के अलंकार है खाकी जिसका यह पक्ष सदैव ही आम जन से छुपा है खाकी को लोग कठोर ह्रदय समझ व्यवहार में लाते हैं किंतु ऐसा कहना न्यायसंगत नही है खाकी द्वारा समय समय पर कर्तव्य निर्वहन के साथ ही मानवीय कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है महाकुम्भ जिसका मूल ही मानव सेवा , त्याग दान और उदारता की सीढ़ियों पर हैं कुम्भ मेला पुलिस द्वारा अनेक प्रशंसनीय ओर सराहनीय किये जा रहे है फिर चाहे वो बिछुडो को मिलाने की कोशिश हो या सामान खोने पर वापसी की, श्रद्धलुओं को गोदी में उठा कर स्नान कराना हो या भटकों को राह दिखाने की, सभी जगह कुम्भ मेला पुलिस के अपनी मानवीय छवि से भक्तों का मन मोह रही है
नया मामला लाल जी वाला के इंस्पेक्टर होशियार सिंह पंखोली से जुड़ा हुआ है जिन्होंने अपने क्षेत्र में मां गंगा के भक्तों को अपने हिस्से से खाना खिलाया, जब भक्त और आ गए तो इंस्पेक्टर ने सभी के लिए स्वयं के खर्चे से भोजन बनवाया ओर दुवाएँ प्राप्त की,इसके साथ ही सेकड़ो भक्तो को गुलकोज पानी पिलाया ,बिस्कुट बंटवाए ओर मास्क वितरित किये।
कुम्भ मेला पुलिस के इंस्पेक्टर होशियार सिंह का कहना है कि उन्हें इन कामो से बड़ा सुकून मिलता है, श्री होशियार के द्वारा अनेक असहाय ओर गरीब लोगों की मदद की है श्रद्धालुओ के द्वारा इस कार्य की जमकर तारीफ की जा रही है आज एक अन्य घटना में vip घाट में एक कबूतर को कौओ द्वारा घायल किये जाने पर भी होशियार सिंह द्वारा कबूतर की मफहम पट्टी की ओर डॉक्टर को बुलाया। अभी हाल में ही एक कुष्ट रोग से पीड़ित व्यक्ति को गोदी में उठाकर ले जाती फोटो वायरल हुई थी।।

वही चंडीघाट कुम्भ थाने की एक अन्य घटना में एक नेपाली परिवार को रुपयों से भरा बैग गायब हो गया जिसके बाद उनके समक्ष नेपाल वापसी जाने की समस्या पैदा हो गयी।जिस पर कुम्भ मेला पुलिस थाने के जवानों के द्वारा 08 हजार रुपया इकठ्ठा करके परिवार को दिए और उन्हें टनकपुर की गाड़ी में बिठाया।

बैंक खाते से हुआ मिलाप ,बिछुडो को मिलाती हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस

हरिशंकर सैनी

बैंक खाते से हुआ मिलाप

बिछुडो को मिलाती  हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस

हरिद्वार,  बिछुडो को मिलाती  हरिद्वार कुंभ मेला पुलिस, पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे आईजी कुंभ संजय गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है , अपनेे परिजनों से बिछड़ गई महिला क कुंभ पुलिस ने उसके आधार कार्ड से उसके बैंक खाते का पता लगाकर परिवार से संपर्क किया और महिला को उसकेे उसके परिवार से मिलवाया,

शान्ति देवी पत्नी श्री सुरेश राय, उम्र- 47 वर्ष, निवासी- इकौना दुबोली थाना-शिमरी, जिला-बक्सर, राज्य-बिहार अपने परिजनो से मंशा देवी मन्दिर के दर्शन करने के उपरान्त लौटते हुए बिछुड़ गयी जो काफी परेशान व नये स्थान पर होने के कारण डरी व सहमी सी थी व व्रत होने के कारण उपरोक्त महिला को चक्कर व कमजोरी भी महसूस हो रही थी। उपरोक्त महिला को हिन्दी का ज्ञान भी नाममात्र था व लिखने व पढने में असमर्थ थी तथा उक्त महिला के पास कोई मोबाईल भी नही था व ना ही साथ आये हुए परिजनों में से किसी का भी मो0नं0 उसको ज्ञात था। उक्त गुमशुदा महिला को खोया-पाया केंद्र थाना सप्तसरोवर में लाया गया, जहाॅ खोया-पाया केंद्र में नियुक्त का0 दीपक कोठियाल, का0 गौरव रावत व का0 विवेक बलूनी द्वारा उक्त को परिजनों से मिलाने का पूर्ण विश्वास दिला कर उक्त महिला को व्रतआहार देकर उस महिला से उसका आधार कार्ड प्राप्त कर विभिन्न बैंको में टेलिफोनिक/स्वयं जा कर आधार कार्ड से लिंक महिला के अकाउन्ट को तस्दीक किया लेकिन महिला के अकाउन्ट में भी कोई मो0नं0/सम्पर्क नं0 रजिस्टर्ड नही था जिसके बाद उक्त महिला से उसके पुत्र का नाम पूछा गया जिसका नाम गुड्डू बताया गया व एक अनुमान लगाकर उसके पुत्र के नाम से उसी बैंक में सर्च कराया जिससे उसके पुत्र का मो0नं0 मिल गया जिस पर सम्पर्क किया गया व उसे पूरी स्थिति से अवगत कराया गया व उसकी माॅ से बात करायी गयी जिसके बाद महिला के पुत्र से महिला के साथ आये हुये अन्य परिजनों का मो0नं0 लिया गया तथा उनसे सम्पर्क कर उनका लोकेशन ज्ञात कर स्थानीय पुलिस की मदद से एक आॅटो भिजवाया गया तथा आॅटो चालक लक्ष्मण सिंह निवासी-भूपतवाला हरिद्वार को सप्तसरोवर थाने में उसके परिजनो को लाने के लिये बताया गया। जिसके बाद आॅटो चालक उक्त महिला के परिजनों को लेकर थाना कार्यालय में आया तथा उक्त गुमशुदा महिला को खोया-पाया टीम सप्तसरोवर द्वारा सम्पूर्ण औपचारिकता पूर्ण करने के बाद गुमशुदा महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा किए गए उक्त कार्य की परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

*खोया-पाया टीम थाना सप्तसरोवर*

का0 1388 ना0पु0 दीपक कोठियाल,
का0 25 स0पु0 गौरव रावत
का0 35 ना0पु0 विवेक बलूनी

Tuesday, April 13, 2021

कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का एक उदाहरण देखने मे आया।

 कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का एक उदाहरण देखने मे आया।

हरिद्वार, लड़की भावना मनराल हड़बड़ाहट में रायवाला स्थित कुम्भ मेला खोया पाया केंद्र पर पहुंची और बताया कि मैं नन्दप्रयाग से हरिद्वार के लिए आ रही उबर कम्पनी की एक कैब से सफर कर रही थी और नेपाली फार्म पर उतर गई। लेकिन थोड़ी देर बाद मुझे पता चला कि मेरे दो लेपटॉप उस गाड़ी मे ही छूट गए हैं। कृपया मेरे लैपटॉप मुझे वापस दिलवाने की कार्यवाही करें।

भावना की समस्या जानते ही रायवाला कुम्भ मेला के खोया-पाया केंद्र पर ड्यूटीरत उ0नि0 कृष्णा ज्याड़ा, कां0 संजय, कां0 सचिन द्वारा ततपरता दिखाते हुए भावना को उस समय की CCTV फुटेज दिखाकर गाड़ी के नम्बर की पहचान की गई और उबर कम्पनी से बात करके उस गाड़ी के चालक का नाम और मोबाइल नम्बर का पता किया गया।

जब तक ये कार्यवाही हो पाती तब तक वह गाड़ी गाजियाबाद पहुंच चुकी थी, गाड़ी के चालक से बात करने पर चालक द्वारा भी ईमानदारी दिखाते हुए दोनो लेपटॉप के गाड़ी में मौजूद होने तस्दीक की। पुलिस के कहने पर गाड़ी चालक ने भावना के दोनो लेपटॉप उसके गाजियाबाद में रहने वाले परिजनों के सुपर्द कर दिये।

पुलिस की तत्काल की गई कार्यवाही से प्रभावित होकर भावना ने कहा कि मैं तो अपने दोनो लेपटॉप वापस पाने की उम्मीद खो चुकी थी, लेकिन कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता की सेवा के लिए समर्पण भाव की बदौलत मेरे दोनो लैपटॉप मुझे वापस मिल गए।मैं तहेदिल से कुम्भ मेला पुलिस का धन्यवाद करती हूं।

मशहूर चित्रकार ने केनवास में उकेरी खाकी की संवेदना, संजय गुंज्याल आईजी कुम्भ को की भेंट

 

मशहूर चित्रकार ने केनवास में उकेरी खाकी की संवेदना,  संजय गुंज्याल आईजी कुम्भ को की भेंट

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,तश्वीरें बोलती है अपनी सम्वेदनाओं को व्यक्त करने के लिए पेंटिंग एक उपयुक्त साधन है यदि केनवास में उकेरा चित्र सकारात्मक हो तो इसे सौभाग्य और ऊर्जा का स्रोत भी माना जाता है, वास्तव में सिर्फ एक चित्रकार ही बता सकता है कि उसकी कूची के रंग क्या कहते है आज ऐसी ही केनवास पर उकेरी रंगों की कहानी व्यक्त की चित्रकार जाकिर हुसैन ने।

जाकिर हुसैन ने खाकी पर बनाई एक तश्वीर पुलिस महानिरीक्षक कुम्भ श्री सजंय गुंज्याल को भेंट की, खाकी का बेहतरीन चित्रण करता यह केनवास कई मायनों में खास है खाकी के मध्य में आईपीएस ऑफिसर का तिरंगे रगों से रँगा चेहरा जहां ऊर्जा और आत्मविश्वास को दर्शित कर रहा है वही दोनों छोरों में महिला और पुरुष पुलिस कर्मी को उदास ओर मुस्कुराते दिखाया गया है दिखाया गया है उदास चेहरा पुलिस की परिवार से दूरी ओर स्मृति को व्यक्त करता है तो मुस्कुराता चेहरा कर्तव्य पथ पर अडिग सेवा को तत्परता की इंकित करता है सभी धर्मों से समानता , आधुनिक पुलिस, यातायात व्यवस्था के चित्रण इस छोटे से केनवास में है
संविधान की श्रेष्ठता ओर कानून के रक्षक , ओर खूबसूरत उत्तराखंड के भाव लिए यह केनवास स्वयं में खाकी की कहानी है

ये तश्वीर गूंगी है मगर
दास्ता-ए-बयाँ खाकी करती है

बातचीत के दौरान जाकिर ने कहा कि पूर्व में उनकी एक तशवीर एक लाख पिचहत्तर हजार में भी विक्रय हुई , वही अनेक राजनेताओं के आवास में भी उनकी पेंटिंग लगी है इस केनवास को महंगे रंगों से तैयार किया है चित्रकार जाकिर हुसैन का कहना है कि यह रंग 150 साल से भी अधिक समय तक भी ऐसा ही बना रहेगा, इसे पानी से भी धोया जा सकता है श्री सजंय गुंज्याल द्वारा चित्रकार हुसेन की प्रशंसा ओर सराहना की।

मानवीय ओर सराहनीय कार्यों से श्रद्धालुओं पर अपनी छाप छोड़ी कुम्भ मेला पुलिस

 

मानवीय ओर सराहनीय कार्यों से श्रद्धालुओं पर अपनी छाप छोड़ी कुम्भ मेला पुलिस

हरिशंकर सैनी

हरिद्वार ,कुम्भ मात्र एक डुबकी नहीं यह तो सार है अध्यात्म का, फिर चाहे आप मां गंगा के चरणों मे अपनी श्रद्धा पावन स्नान से अर्पित करो या किसी असहाय को मां गंगा के तट पर पहुँचा कर।


कुम्भ मेला पुलिस जो सजग सतर्क ओर अडिग है अपने कर्तव्य पथ पर, फिर चाहे वो कर्तव्य निर्वहन यातायात प्रबन्धन हो या गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करता जवान सभी का अपना महत्व और गुरुता है,
महाकुम्भ अविराम अपने पथ पर अविरल बढ़ रहा है लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ गंगा में डुबकी लगा खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं वही अनेक ऐसे भी श्रद्धालु हैं जो दिव्यांग, बुजर्ग अथवा असहाय होने से सड़क पार कर घाटों में पहुँचने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं
उन सभी को सकुशल पावन स्नान कराने का कार्य कर रहें है कुम्भ मेला पुलिस के जवान जो प्रतिदिन ही अनेक भक्तो को सहायता प्रदान कर पावन पर्व में डुबकी लगवा रहे हैं और कर्तव्य निर्वहन के साथ ही मानवीय कायों से माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है।।

Monday, April 12, 2021

Narayan Seva Sansthan honoured Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay

Narayan Seva Sansthan honoured Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay
Dehradun! Sanjay Orthopaedic, Spine and Maternity Centre’s Orthopaedic and Spine Surgeon Padma Shri Awardee Dr. B. K. S. Sanjay has been honoured by Narayan Seva Sansthan President Shri. Prashant Agarwal in presence of Director Palak Agarwal, Public Relations Officer Mahim Jain and other members of Bairagi Camp Narayan Seva Sansthan and anchor Shri Sudhir Sharma editor of Pradhan Times in Haridwar Kumbh Mela 2021. It is matter of great pleasure that Narayan Seva Sansthan is serving to divyangjan for last more than three decades. The sansthan has stablished a temporary surgical hospital in Bairagi camp Haridwar during Maha Kumbh Mela. This act of selfless service is commendable.
Dr. Sanjay, informed to the audiences that the polio, cerebral palsy and road traffic accidents are the main cause of deformity and disabilities in our country. According to the WHO report more than five lakh road traffic accidents are happening in India. Out of them, 1.5 lakh people are killed and similar number of people are being disabled in our country. Being an Orthopaedic Surgeon and seeing the all kind of problems related to road traffic accidents he and his team is doing a road safety campaign to reduce the road traffic accidents. His centre has organised nearly 200 free public awareness lecture which has been recorded in India Book of Records in 2021. Dr. Sanjay appealed to audience to follow the traffic rules and be role model to others so that numbers of accidents can be reduced.
Any kind of disability reduces the efficiency and ability of a person. The capability of a disabled person is always less than that of an able person. Polio, Cerebral Palsy and road accidents are the main cause of orthopaedic disability in our country. Pulse Polio Programme of the Government of India have been very successful, hence there are no new cases of polio since January 2011, but millions of old polio patients are still living in miserable condition. In his address Senior Orthopaedic and Spine Surgeon, Padma Shri awardee, Dr. B. K. S. Sanjay told that the surgeries in polio and C.P patients should be done as early as possible because he believe the philosophy that plants can be straightened and not the trees.

पद्मश्री डाॅ. बी. के. एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान द्वारा भव्य स्वागत


नारायण सेवा संस्थान ने पद्मश्री  डाॅ. बी. के. एस. संजय को किया सम्मानित


पद्मश्री डाॅ. बी. के. एस. संजय का नारायण सेवा संस्थान द्वारा भव्य स्वागत

हरिशंकर सैनी

देहरादून! संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, देहरादून के वरिष्ठ आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. बी. के. एस. संजय, पद्मश्री से सम्मानित को हरिद्वार महाकुंभ मेला के दौरान उदयपुर की नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रशांत अग्रवाल, निदेशक पलक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी माहिमा जैन, नारायण सेवा संस्थान बैरागी कैंप के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यक्रम के संयोजक सुधीर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।


यह बड़े हर्ष की बात है कि नारायण सेवा संस्थान विगत 36 वर्षों से देश के दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा में लगा हुआ है, और हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में अस्थाई सर्जिकल हास्पिटल स्थापित कर दिव्यांगों की निःशुल्क सेवा का कार्य कर रही है। जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है।
डाॅ. संजय ने बैरागी कैंप हरिद्वार स्थित नारायण सेवा संस्थान के सम्मान समारोह के अवसर पर अपने सम्बोधन में बताया कि वर्तमान में विकृति और विकलांगता के मुख्य कारण पोलियो एवं सी.पी. के अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाऐं भी हैं। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाऐं होती हैं। उनमें से लगभग 1.5 लाख लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटनाओं के कारण होती है और वर्तमान परिदृश्य में सर्वोंत्तम उपलब्ध उपचार के बावजूद भी समान संख्या के लोग विकलांग हो रहे हंै।
डाॅ. संजय ने बताया कि पिछले कई सालों से हमारी संस्था सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। जिसका उद्देश्य यह है कि सड़क दुर्घटनाऐं कम से कम हो। अब तक लगभग 200 निःशुल्क जन जागरूकता व्याख्यान दे चुकी है। जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है जिसको की इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड में उल्लेखित किया जा चुका है। क्योंकि मैं एक आर्थोपीडिक सर्जन हूँ और सड़क दुर्घटनाओं को करीब 40 सालों से देख रहा हूँ इसीलिए मैं आप सभी बैठे हुई महानुभावों से भी अपील करता हूँ कि आप सभी अपने एवं जनहित में यातायात के नियमों का पालन करें।


डाॅ. संजय ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पोलियो की विकलांगता केवल शारीरिक ही नहीं यह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक विकलांगता की जननी भी है। खासतौर से यदि रोगी गरीब है और महिला है, तो यह विकलांगता और विकराल रूप धारण कर लेती है। मेरा मानना कि दिव्यांगजन भी हर ढंग से सक्षम बनाये जाने चाहिए। जिससे यह लोग भी अपने परिवार, समाज और अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकें। यदि हर आदमी अपने देश की प्रगति में भागीदार हो सकेगा, तो अपना देश दिन दुगुनी रात चैगुनी प्रगति कर सकेगा।
डाॅ. संजय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आॅपरेशन के परिणाम अपेक्षित होते है। उनके द्वारा अब तक पोलियो के मरीजों में लगभग 5 हजार सफल आॅपरेशन हो चुका है और इतने अनुभव के बाद उनका मानना है कि इन विकलांग मरीजों में आॅपरेशन काफी हद तक कारगार सिद्व होते है। उनका मानना है कि पौधे सीधे किये जा सकते है, पेड ़नहीं। इसलिए पोलियो ग्रस्त बच्चों को जल्दी से जल्दी आॅपरेशन कराने चाहिए।

भारतीय किसान संघ उधम सिंह नगर में बनाएगा 5000 नए सदस्य

भारतीय किसान संघ उधम सिंह नगर में बनाएगा 5000 नए सदस्य

हरिशंकर सैनी

उधम सिंह नगर ,भारतीय किसान संघ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद में 5000 सदस्य बनाएगा , सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में जिला अध्यक्ष चौधरी कुंवर पाल सिंह की अध्यक्षता में और संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित तथा प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपालसिँहराणा प्रदेश महामंत्री सुधीर शाही प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती चंद्रकला प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह की उपस्थिति में उपरोक्त 5000 के सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प लिया गया ,

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष नवनीत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता सह प्रांत के प्रमुख श्रीमती संगीता बालम खंड सदस्यता प्रमुख जितेंद्र सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह ,सरदार अजीत सिंह ,सरदार बलजिंदर सिंह काशीपुर से टीका राम जसपुर से विक्रम सिंह मौर्य राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया, इस दौरान संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों में शीघ्र संशोधन की मांग की, गन्ना भुगतान और गेहूं क्रय केंद्रों पर धांधली करने वाले सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ,
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्मपालसिँहराणा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय ग्राम समिति और विकास खंड समितियों के गठन पर जोर दिया,

Saturday, April 10, 2021

जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा द्वारा सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह को यूनिवर्सिटी के एडवाइजरी बोर्ड में बतौर मेंबर नियुक्त किया

देहरादून ,एस.जी.आर.आर.इण्टर कालेज सहसपुर देहरादून के प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार सैनी ने सी.बी.एस.ई.के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें सम्मान स्वरूप उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर लिखी कविता भेंट की जिसे विशिष्ट शैली मे लिखा गया है। सैनी ने उन्हें शाल उढाकर भी सम्मानित किया क्योंकि जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा द्वारा सीबीएसई देहरादून के रीजनल ऑफिसर रणवीर सिंह को यूनिवर्सिटी के एडवाइजरी बोर्ड में बतौर मेंबर नियुक्त किया गया है,

 यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अशोक कुमार सिंह की ओर से इस बाबत सूचना जारी कर बताया गया कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर रणवीर सिंह के विशेष प्रयासों और उनके सुझावों के जरिए एजुकेशन सेक्टर में एक नया प्रयास किया जाएगा. रणबीर सिंह सितंबर 2016 से दून में आरओ के पद पर कार्यरत हैं. जिन्हें स्कूली शिक्षा की बेहतरी में सराहनीय सेवाओं के लिए चुरु (राजस्थान) में ओपीजेएस विश्वविद्यालय (राजस्थान) द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित भी किया जा चुका है. देहरादून मंडल की सीबीएसई स्कूली शिक्षा को अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बताया गया.


बतौर आरओ रणवीर सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व पारदर्शिता व्यवस्था की दिशा में अनेकों कार्य किए हैं. रणवीर सिंह ने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लेकर छात्रों के हिताें में बेहतर प्रयास करने की कोशिश की जाएगी, जिससे आने वाले समय में भारतीय शिक्षा को नया आयाम मिले.श्री सिंह द्वारा CBSE देहरादून परिक्षेत्र हे प्रमुख होने से अब तक पूरे परिक्षेत्र में एक बेहतर शेक्षिक वातावरण विकसित किया और किसी विश्वविद्यालय में उसके बोर्ड ओफ़ गवर्नरस में नॉमिनेशन भी , इनके कठिन परिश्रम का नतीजा है।
रणबीर सिंह जी शिक्षा क्षेत्र के अलावा भी सामाजिक क्षेत्र मे अद्वितीय सेवा कर रहे हैं जिससे अन्तर्गत वे सैनी के द्वारा शुरू किऐ जाने वाले अभियान "बेटी बचाओ बेटी पढाओ "मे बालिकाओं के लिए लाखों रुपए का सहयोग करेंगे । 17 अप्रैल को उनके द्वारा अभियान का उद्घाटन किया जाऐगा। 

श्री रणबीर सिंह जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रविंदर सैनी द्वारा लिखी गई एक रचना जिसे उनके नाम के प्रत्येक अक्षर से लिखा गया है। हर एक पँक्ति उनके नाम के हर एक अक्षर से लिखी गई है।

Friday, April 9, 2021

एनआरएलएम के तहत कार्य कर रहे समूहों को लाभ मिलने पर मोर्चा अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एनआरएलएम के तहत कार्य कर रहे समूहों को लाभ मिलने पर मोर्चा अध्यक्ष का किया अभिनंदन          विकासनगर- ग्राम फतेहपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य समूह से  जुड़ी महिलाओं ने योजना का लाभ मिलने पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया |           
 अभिनंदन कार्यक्रम में बोलते हुए नेगी ने कहा कि  सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का  शत प्रतिशत  लाभ  स्वयं सहायता समूह को मिले, इसके लिए महिलाओं को एकजुट एवं जागरूक होने की आवश्यकता है |  नेगी ने शासन- प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया |  इससे पूर्व ग्राम डोभरी में हुई समूह की बैठक की एकजुटता की वजह से महिला समूह को काफी हद तक उनके अधिकार  मुहैया कराए गए हैं तथा इसी कड़ी में स्वयं सहायता समूह को वर्ष 2014 से रुका हुआ स्टार्ट अप फंड दिलवाया गया एवं एमसीपी में बरती जा रही लापरवाही  पर भी अंकुश लगा है | नेगी ने कहा कि उक्त योजना के तहत कार्य कर रही महिलाओं को रोजगार से आर्थिक संपन्नता, उनके विकास एवं वास्तविक जरूरतमंद यथा गरीब, विकलांग व विधवा महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने को लेकर स्वयं सहायता समूह को जागरूक होने की  आवश्यकता है |  जानकारी के अभाव में वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं का हक कुछ सेटिंग बाज उठा रहे हैं, जिसका पोस्टमार्टम किया जाना जरूरी है !               समूहों की क्लस्टर अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ट ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने स्वयं सहायता समूह को हक दिलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई तथा कहा कि किसी भी हालत में स्वयं सहायता समूह का शोषण नहीं होने देंगे |        
 कार्यक्रम में- मास्टर बुक  कीपर मीना श्रीवास्तव, उजाला ग्राम संगठन की अध्यक्ष सायरा बानो एवं सचिव नजमा, दीपा, रावत, उपासना, किरण, बबीता, अमृता, अंजू चौहान,सोनम, कविता, रीना सैनी, मंजू कश्यप आदि थे !

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मुहिम रंग लाई ,सरकार ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ाई

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मुहिम रंग लाई ,सरकार ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल तक होंगे

हरिशंकर सैनी

देहरादून ,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड की मुहिम रंग लाई ,आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 अप्रैल 2021 तक बढ़ाई गई है,
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संगठन मंत्री लाखन सिंह ने 31 मार्च 2021 को राज्य परियोजना निदेशक और सरकार से आवेदन तिथि बढ़ाए जाने हेतु आग्रह किया था जिसके बाद पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन ने आरटीई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 अप्रैल 2021 कर दिया है,

प्रदेश के निजी स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। अभिभावक आरटीई के वेब पेज पर जाकर अपने बच्चों के प्रवेश के लिए वेबसाइट private schools पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरटीई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल तक होगी।
शहर एवं प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभिभावक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों को आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर प्रवेश देना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अभिभावक आवेदन करते समय सावधानी बरतें,

आरटीई  की तिथि बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड की ओर से संगठन मंत्री लाखन सिंह ने शिक्षा मंत्री एवं राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा विभाग का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है,

Monday, April 5, 2021

राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित

 
हरिशंकर सैनी

देहरादून  ,हरबर्टपुर में राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी  द्वारा सम्मानित किया गया,
2 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बी डी एम स्कूल हरबर्टपुर में बाउंल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से उत्तराखंड शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तर का बॉउल्स टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें केरल पांडिचेरी दीव दमन कर्नाटक तमिलनाडु गुजरात मध्य प्रदेश दिल्ली बिहार उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मणिपुर असम झारखंड तथा छत्तीसगढ़ की टीमों ने हिस्सा लिया।

उत्तराखंड के महामंत्री रघुनाथ सिंह ने बताया कि सीनियर बालिका में दीव दमन प्रथम दिल्ली द्वितीय तथा गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की। आज देर रात घोषित हुए परिणामों के अनुसार सीनियर बालक में दिल्ली प्रथम पांडिचेरी द्वितीय तथा गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में गुजरात प्रथम बिहार द्वितीय तथा दीव दमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। 
 बालक वर्ग में गुजरात प्रथम कर्नाटक द्वितीय  दिल्ली  तृतीय स्थान प्राप्त कर विजेता रहे। पुरस्कार वितरण में बाउल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गिरीश परमार , पूर्व मंत्री गुजरात सरकार सचिव मगनभाई दुलेरा , संगठन मंत्री भरत चौहान, सचिव सोनल बागेला, एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल प्रदान किए शूटिंग इवेंट में उत्तराखंड की बालिका टीम ने गोल्ड मेडल जीता।

Saturday, January 16, 2021

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक यु़द्धवीर को रामंदिर निर्माण हेतु श्रीराम तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाये जा रहे अशंदान अभियान में 21 लाख की राशि के चैक सौंपे।



फोटो : राममंदिर निर्माण के लिए 21 लाख के चैक सौंपते मसूरी विधायक गणेश जोशी।
  हरिशंकर सैनी
देहरादून 16 जनवरी : शनिवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने अपने न्यू कैंट रोड़ कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक यु़द्धवीर को रामंदिर निर्माण हेतु श्रीराम तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से चलाये जा रहे अशंदान अभियान में 21 लाख की राशि के चैक सौंपे। 
       विधायक जोशी ने बताया कि यह राशि रामभक्तों द्वारा अपनी स्वेच्छा से दी गयी है। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है सभी लोग अपनी क्षमता के अनुसार राममंदिर निर्माण के लिए सहयोग जरुर करें। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए स्वयं से एक लाख की धनराशि दी गयी है। 
इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र मित्तल, राजेश सेठी आदि उपस्थित रहे।

पी.एम. स्वनिधि स्ट्रीट वेण्डर योजना का लाभपाकर बेहद खुश है निर्मल चन्द्र

जिला  कार्यालय भिण्ड (म.प्र.)
(खुशियों की दांस्ता)
पी.एम. स्वनिधि स्ट्रीट वेण्डर योजना का लाभ
पाकर बेहद खुश है निर्मल चन्द्र
भिण्ड /प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेण्डर योजना का लाभ पाकर भिण्ड नगर के नलकूप गली अग्रवाल काॅलोनी अटेर रोड निवासी निर्मल चन्द्र जैन बेहद खुश है। निर्मल किराने की दुकान चलाते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन होने की वजह से उनका व्यवसाय पूरी तरह से बंद हो गया था। निर्मल की जमा पूंजी भी घर परिवार की आजीविका चलाने में खर्च हो गई। लॉकडाउन खुलने के बाद निर्मल अपने व्यवसाय को पुनः शुरू करना चाह रहे थे। लेकिन आर्थिक संकट की वजह से वे अपना धंधा शुरू नही कर पाए। तभी निर्मल को प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेण्डर योजना की जानकारी लगी। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराया। निर्मल को बिना किसी परेशानी के यूनियन बैंक शाखा भिण्ड से 10 हजार रूपये का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त हुआ। बैंक से मिले राशि से निर्मल ने पुनः अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। निर्मल ने बताया कि ऋण राशि की चार किस्तें भी जमा कर दी गई हैं।
     निर्मल चन्द्र जैन का कहना है कि सरकार ने संकट की घड़ी में उनकी सुध लेकर जो आर्थिक सहयोग प्रदान किया है वह किसी बड़ी सौगात से कम नही है। श्री निर्मल चन्द्र ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय बंद होने पर सरकारी राशन से ही परिवार का गुजर बसर हुआ है। लॉकडाउन के बाद भी सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ देकर व्यवसाय पुनः प्रारंभ कराया। निर्मल चन्द्र ने प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पाकर खुश है भिण्ड के जैन परिवार

जिला  कार्यालय भिण्ड (म.प्र.)
(खुशियों की दास्तान)
पक्का मकान बना तो पूरी हुई भिण्ड के श्री सुखलाल की उम्मीद,
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पाकर खुश है भिण्ड के जैन परिवार
भिण्ड /भिण्ड निवासी श्री सुखलाल जैन ने कभी सोचा नहीं था कि उसका सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री जी की योजना ने उसकी उम्मीद पूरी की। आज वह अपने पक्के मकान में परिवार के साथ खुशियां बांट रहा है। श्री सुखलाल जी का कहना है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योजना बनाई और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने इसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। इसमें नगर पालिका परिषद और आवास मित्रों ने महती भूमिका निभाई। आज इसी की बदौलत भिण्ड जैसे जिले के सैकड़ों परिवारों को पक्का मकान मिला है।
भिण्ड जिले के नलकूप गली अग्रवाल कॉलोनी अटेर रोड़ में रहने वाला श्री सुखलाल मेहनत-मजदूरी कर अपने तथा अपने परिवार का पेट पाल रहा था। रोज मजदूरी करना और जो मिले उससे परिवार का खर्च चलाना, यही उसकी दिनचर्या का हिस्सा था। आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि पक्का मकान बनाने की बात भी वह नहीं सोच पाता था। इसलिए कच्चे मकान में होने वाली दिक्कतों को सहना और उससे लड़ना सीखना ही उसकी मजबूरी थी। यही बात वह अपनी पत्नी और बच्चों को भी सिखाया करता था।
फिर प्रधानमंत्री आवास योजना उसके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई। पता चला कि इस योजना के तहत सहयोग राशि मिलेगी और अपने ही मकान में काम करने की मजदूरी भी। बस फिर क्या था श्री सुखलाल जी की सोच रातों रात बदल गई। उसने अपने परिवार वालों को योजना के बारे में बताया और कहा कि जल्द ही उसके खाते में पहली किस्त आने वाली है, ऐसा नगर पालिका से पता चला। उस दिन के बाद वे बैंक में हर रोज जाकर रकम के बारे में पता करने लगे। तब आवास मित्र ने बताया कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, खाते में रकम आते ही उन्हें जानकारी दे दी जाएगी।
योजना के तहत स्वीकृत एक लाख 20 हजार रुपए में से पहली किस्त के 48 हजार खाते में ज्यों ही जमा हुए श्री सुखलाल जी ने अपने घर की नींव रख दी। तेजी से काम शुरू कर दिया। मिस्त्री के नहीं आने पर वह खुद ही ईंटें जोड़ने लगता था। परिवार के बाकि सदस्य भी मजदूरी करने लगे। लेंटर का काम शुरू होने से पहले दूसरी किस्त खाते में जमा हो गई। मकान में काम करते हुए भी श्री सुखलाल जी को यकीन नहीं हो रहा था कि वह अपने मकान में काम कर रहा है। जब मकान बनकर तैयार हुआ तो आखिरी किस्त मिली। इस दौरान मनरेगा के तहत मजदूरी के 15000 रुपए भी खाते में आए।
श्री सुखलाल जी का कहना है कि आज उसका सपना हकीकत में बदल गया। आवास मित्र और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसका खुद का पक्का मकान बनकर तैयार है और वह अपने परिवार के साथ उसी मकान में खुशी-खुशी रह रहा है। इस खुशी का पूरा श्रेय वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी को देते हुए कहता है कि एक ने योजना बनाई तो दूसरे ने उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर न्याय किया।
श्री सुखलाल जी ने बताया की भिण्ड में ऐसे कितने ही परिवार हैं, जिन्हें योजना का लाभ मिला। केवल मकान ही नहीं बनाए बल्कि शौचालय का निर्माण भी कराया गया। इससे गरीब परिवारों को घर तो मिला ही शहर को खुले में शौच मुक्त भी किया गया। लोगों का कहना है कि आज पूरा शहर स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ चुका है। सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

कोविड-19 वैक्सीनेशन के जिले में पहले लाभार्थी बने सोनल

जिला कार्यालय भिण्ड (म.प्र.)
खुशियों की दास्तां
वैक्सीनेशन के पहले दिन कोरोना वायरस वैक्सीन
लगने से खुश है सोनल कुमार
कोविड-19 वैक्सीनेशन के जिले में पहले लाभार्थी बने सोनल
भिण्ड, 16 जनवरी 2021/भिण्ड जिले में करोना वायरस वैक्सीनेशन कार्य जिला अस्पताल भिण्ड में शुरू हुआ। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी श्री सोनल कुमार जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के पहले लाभार्थी बने।
वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पहले दिन और प्रथम दस नागरिकों में वैक्सीन लगने पर श्री सोनल कुमार ने कहा कि में बहुत खुश हूं कि कारोना वायरस टीकारण के महाअभियान अंतर्गत भिण्ड जिले में कोराना वायरस की वैक्सीन मुझे पहले दिन लगी है। मैं जिला अस्पताल में कार्यरत हूं। कोरोना काल में भी मैनेंलगातार कार्य किया है। जब लोग घरो से बाहर निकलने में डर रहे थे तब हम फ्रन्टलाईन में कार्य कर रहे थे।

उन्होने कहा कि मुझे आजवैक्सीन लगी है 28 दिन बाद मुझे वैक्सीन का दूसरा डोज लगेगा। मुझे खुशी है कि वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत हमसे हुई है। 
उन्होंने आम नागरिकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, हाथों को सेनेटाईज करने और कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन करनेकी अपील भी की।उन्होंने  प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एएनएम संध्या भदौरिया ने जिले में कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगाने का अवसर मिलने से हैं प्रसन्न

 कार्यालय भिण्ड (म.प्र.)
खुशियों की दास्तां
एएनएम संध्या भदौरिया ने जिले में कोरोना वैक्सीन का प्रथम टीका लगाने का अवसर मिलने से हैं प्रसन्न
भिण्ड 16 जनवरी 2021/ जिला चिकित्सालय भिण्ड में एएनएम के पद पर पदस्थ संध्या भदौरिया विगत 5 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य रूप से तो हमें सेवा का अवसर रोज मिलता है किंतु देशव्यापी टीकाकरण के अवसर पर भिण्ड जिले में प्रथम टीका लगाने का जो अवसर उपलब्ध कराया गया है, इसके लिए शासन प्रशासन तथा चिकित्सालय का आजीवन आभारी रहूंगी।
संध्या भदौरिया ने बताया कि वैक्सीन टीकाकरण का मुझे विधिवत प्रशिक्षण दिया गया था। कोरोना काल में भी हमनें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए अपनी सेवाएं निश्चित रूप से दी हैं। विशेष अवसर पर टीकाकरण के लिए मेरा चयन किया जाना मेरेतथा मेरे परिवार के लिए एक उपलब्धि है।

Sunday, January 3, 2021

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाडगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

फोटो: मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाडगांव मोटर मार्ग का शिलान्यास करती टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी।
देेहरादून 03 जनवरी: रविवार को देहरादून के मालदेवता में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मालदेवता सेरकी सिल्ला मोटर मार्ग से भैंसवाडगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 17.375 किलोमीटर लम्बा यह मोटर मार्ग रुपये 1121.72 लाख की लागत से बनेगा।
शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुॅची टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा गोद लिये गये मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत क्यारा का विकास भी उनकी प्राथमिकता में है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिये जाने की बात पर सांसद शाह ने कहा कि वह हमेशा महिला कल्याण की पक्षधर रही हैं और उनके समग्र विकास के लिए तत्पर रहती हैं।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कहा कि सड़क का निर्माण कार्य 09 माह में पूर्ण कर लिया जाए ताकि पूर्व से ही स्वीकृत डामरीकरण के कार्य को प्रारम्भ किया जा सके और क्षेत्रवासियों को इस सड़क का लाभ मिले। विधायक जोशी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के बाद भैसवाणगांव, छमरोली जैसे कई अन्य गांवों को आवागमन में अत्यधिक लाभ होगा। उन्होनें मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो के बारे में क्षेत्रवासियों को विस्तार से बताया और उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास को हमेशा प्राथमिकता पर रखा जाऐगा। इस अवसर पर विधायक जोशी ने रगड़गांव में टिन शेड़ निर्माण के लिए 06 लाख की धनराशि दिये जाने की घोषणा भी की। 
         इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, कैंट उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, राज्यमंत्री राजपाल सिंह रावत, नारायण सिंह राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, घनश्याम नेगी, सुन्दर पयाल, राजपाल मेलवाल, बालम सिंह, धीरज थापा, समीर पुण्डीर, अरविन्द तोपवाल, ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल, महावीर कोटवाल, इतवार सिंह रमोला, ग्राम प्रधान दिनेश सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधान एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भाजपा नेता देवेंद्र पाल सिंह ने गढ़ी कैंट में शारीरिक इम्युनिटी को बढ़ाने हेतु इम्युनिटी बूस्टर किट के पैकेट वितरित किये।

देहरादून 03 जनवरी 2021: भाजपा नेता देवेंद्र पाल सिंह ने गढ़ी कैंट के आम बाग़, निम्बूवाला  क्षेत्र में शारीरिक इम्युनिटी को बढ़ाने हेतु इम्युनिटी बूस्टर किट के पैकेट वितरित किये। देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के लिए गढ़ी कैंट के विभिन्न कॉलोनियों के लगभग 100 परिवारो को काढ़े के पैकेट वितरित किये गए है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड आयुष विभाग के द्वारा निर्मित किट में एक काढ़े, अश्वगंधा वटी एवं संशमनी वटी है। जिसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। देवेंद्र पाल सिंह ने बताया अगले कुछ दिनों में उनके द्वारा गढ़ी कैंट की विभिन्न कॉलोनियों में इस कीट का वितरण किया जाएगा साथ ही लोगो को कोरोना वायरस को लेकर एक बार पुनः जागरूक किया जाएगा। 
इस दौरान जय सिंह, अनिल भंडारी, श्याम सुंदर चौहान, योगेश कुमार, देवाशीष गौर, संजय अग्रवाल, राजन मौजूद रहे।