Wednesday, July 15, 2020

Manava Bharati Class X students come out with bright colours


Manava Bharati Class X students come out with bright colours. 


Dehradun.

It is indeed a moment of immense pleasure and honour as our brilliant students outshine themselves yet again at Class X results. Doing us proud with a whopping percentage is our School Topper Harshit Tiwari with 97.6% with a close second Aditya Yadav at 96%. Standing third is Rahul Maithani with 95% followed by Anjali Rawat with 93.4%, Sneha Yadav with 92.4%, Abhishek Jain with 92%, Nitin Rawat with 91.6% and Kamlesh Singh Rawat with 91.2%.

The Management is extremely happy with their performance. Our Director Mr. Himanshu Shekhar would like to congratulate the toppers for their exemplary scores and all other students who appeared at the Class X examination, their parents and our teachers for their consistent efforts and perseverance. 

Wishing the very best to each and every child for all their future endeavours.

मानवभारती स्कूल में 97.6 फीसदी अंकों के साथ हर्षित तिवारी टॉपर

मानवभारती स्कूल में  97.6 फीसदी अंकों के साथ हर्षित तिवारी टॉपर


सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मानव भारती के बच्चों का शानदार प्रदर्शन


आदित्य ने 96 तथा राहुल मैठाणी ने 95 तथा अंजली रावत ने 93.4 फीसदी अंक हासिल किए


देहरादून। सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मानव भारती स्कूल देहरादून के प्रतिभाशाली बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्र हर्षित तिवारी ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। वहीं आदित्य यादव ने 96 फीसदी और राहुल मैठाणी ने 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अंजली रावत ने 93.4, स्नेहा यादव ने 92.4, अभिषेक जैन ने 92, नितिन रावत ने 91.6 तथा कमलेश सिंह रावत ने 91.2 फीसदी अंक हासिल किए। 


मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर ने परीक्षा में उत्तरीर्ण सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे जरूरी: अरविंद पांडेय

मानव जीवन के लिए पेड़  पौधे जरूरी:  अरविंद पांडेय 

हल्द्वानी । हरेला पर्व के उपलक्ष पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे ने हल्द्वानी राजकीय बालिका इन्टर कालेज में पौधारोपण किया। इससे पूर्व उन्होने राजकीय इन्टर कालेज रातीघाट, राजकीय बालिका इंटर कालेज भवाली, रा.इ.का. महरागांव में भी पौधारोपण किया। उन्होने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधे अति आवश्यक है। पेड-पौधों से ही हमे शुद्व हवा,पानी मिलती है वही वृक्ष धरती के श्रंगार भी है। उन्होने कहा कि बच्चों के मन मे बचपन से ही पौधे लगाने व उनके संरक्षण के भाव जागृत करें ताकि बच्चे अपने व अपने परिजनों के जन्मदिवस, उत्तीर्ण होने तथा शादी विवाह के समय पौधे लगाकर उसे यादगार बनायें। उन्होने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण व देखभाल अति आवश्यक है इसलिए पौधों को प्रतिदिन पानी देने तथा उसकी देखभाल करने की आदत बनाये तथा उनकी देखभाल एक नवजात शिशु की तरह करें। उन्होने हरेला पर्व पर सभी को बधाई व शुभकामनायें भी दी। 
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया,उपाध्यक्ष जिला पंचायत आनन्द सिह दरम्वाल, पूर्व सांसद बलराज पासी,पार्षद प्रमोद तोलिया, सुरेश तिवारी, दिनेश आर्य, राहुल झिंगरन, विनीत अग्रवाल,अपर निदेशक शिक्षा आरएल आर्य, मुख्य शिक्षाधिकारी केके  गुप्ता, जिला शिक्षाधिकारी एचएल गौतम,गोपाल स्वरूप, खण्ड शिक्षाधिकारी हरेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

DD College admission open

DD Public School admission registration open

हेक्टर प्लसः भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी जिसके साथ आपको मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और वह भी शुरुआती 13.48 लाख रुपए कीमत में


हेक्टर प्लसः भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी जिसके साथ आपको मिलेगा पैनोरमिक सनरूफ और वह भी शुरुआती 13.48 लाख रुपए कीमत में

देहरादून। एमजी (मॉरिस गैराज) मोटर इंडिया ने आज 13.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) के शुरुआती मूल्य पर बहुप्रतीक्षित एमजी हेक्टर प्लस लॉन्च की है। हेक्टर प्लस भारत की पहली 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी है जो पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है। इसका निर्माण एमजी मोटर के गुजरात में वडोदरा के पास हलोल में स्थित स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मैन्यूफेक्चरिंग फेसिलिटी में किया जाएगा।
एमजी हेक्टर परिवार के इस नए सदस्य 6-सीटर हेक्टर प्लस में बीच की पंक्ति में शानदार और आरामदेह कैप्टन सीट्स दी गई हैं। 6-सीटर एसयूवी अपने बिल्कुल नए डुअल-टोन स्मोक्ड सेपिया ब्राउन इंटीरियर की वजह से अंदर से बेहद अपील करने वाले लुक्स देती है। इसके अलावा बिल्कुल नए स्टाइलिश हेडलैम्प्स, नया क्रोम-स्टडेड फ्रंट ग्रिल और आई-स्मार्ट नेक्स्ट जेन इंटरफेस पर चिट-चौट फीचर इसका आकर्षण बढ़ा रहे हैं। यह अन्य आकर्षक फीचर्स के साथ भी आता है जिसमें लेटेस्ट स्मार्ट स्वाइप, फ्रंट और रियर बम्पर, न्यू रियर टेल लाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी हैं।
रोमांचक अनुभव को हमेशा के लिए सक्षम करने की अपनी फिलोसॉफी के हिस्से के रूप में कार निर्माता ने 13 अगस्त तक एक महीने के लिए शुरुआती कीमत तय की है। ट्रिम लेवल के आधार पर इसके बाद कीमत 50,000 रुपए तक बढ़ जाएगी। एमजी हेक्टर की तरह एमजी मोटर इंडिया ने ग्राहकों को हेक्टर प्लस के रीसेल वैल्यू का भी आश्वासन दिया है। कार निर्माता ने इसके लिए ऑटोमोटिव पोर्टल कारदेखो के साथ करार किया है। कारवाले ‘‘3-60’’ योजना के तहत तीन साल के स्वामित्व के बाद एमजी हेक्टर प्लस को 60 प्रतिशत के मूल्य पर खरीद लेगा, जो बहुत ही आकर्षक मूल्य है। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने लॉन्च पर कहा, “हमने एमजी हेक्टर के साथ 2019 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रवेश किया था। हमारा विजन भारत में कार मालिकों की जिंदगी को छूने का रहा है ताकि उन्हें दुनिया की सबसे अच्छी तकनीक से जोड़ा जा सके। एमजी हेक्टर प्लस का लॉन्च हमारी यात्रा में एक नई उपलब्धि है जो टॉप-नॉच प्रोडक्ट्स और सेवाओं के साथ ग्राहकों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। 6-सीटर इंटरनेट एसयूवी हमारे सभी ग्राहकों को परफेक्ट फैमिली-मुमेंट्स प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी की सहायता से उपलब्ध लक्जरीऔर कंफर्ट का मिश्रण है।

फोर्ड इंडिया ने कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का नया ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च किया

फोर्ड इंडिया ने कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का नया ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च किया

देहरादून। ग्राहकों को ज्यादा विकल्प एवं बेहतर उपयोगिता प्रदान करते हुए फोर्ड इंडिया ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का नया ऑटोमैटिक वैरिएंट विशेष मूल्य 10.66 लाख रु. (एक्सशोरूम दिल्ली) में प्रस्तुत किया है। नई फोर्ड ईकोस्पोर्ट टाईटेनियम ए.टी ट्रिम फोर्ड के लेटेस्ट, भारत स्टेज 6 कंप्लायंट थ्री-सिलेंडर 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सिक्स-स्पीड, टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स प्रदान करती है। अन्य ऑटोमैटिक टाईटेनियम़ट्रिम की तरह, 2020 श्रृंखला का नया टाईटैनियम वैरिएंट भी 122 पीएस की पॉवर के साथ 149 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करते हुए परफॉर्मेंस लीडर रहेगा। विनय रैना, एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर, मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस, फोर्ड इंडिया ने कहा, 2020 ईकोस्पोर्ट लाईन-अप में नई टाईटेनियम ट्रिम के साथ हम चाहते हैं कि फन-टू-ड्राईव से समझौता किए बिना ज्यादा उपभोक्ता ऑटोमैटिक की सुविधा का आनंद ले सकें। ऑफर में बेहतरीन उपयोगिता दिए जाने से अब उपभोक्ताओं को बाजार में उपलब्ध कम उपयोगी ऑटोमैटिक टेक्नॉलॉजी से ही संतोष नहीं करना पड़ेगा।शानदार परफॉरर्मेंस के साथ नई ईकोस्पोर्ट टाईटेनियम ऑटोमैटिक अनेक विशेषताएं प्रस्तुत करती है, जिनमें ज्यादा सुविधा के लिए श्रेणी का प्रथम पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्टध्स्टॉप बटन, आदि शामिल हैं। यह वैरिएंट एम्बेडेड नैविगेशन एवं टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ बेहतर टेक्नॉलॉजी प्रदान करता है। इसमें स्टैंडर्ड ड्युअल एयरबैग्स,  ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल एवं हिल लॉंन्च असिस्ट जैसी खूबियां भी हैं। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट ऑटोमैटिक अपने मूल्य वर्ग में एक मात्र कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी,जो फोर्ड पास ऐप द्वारा विश्वप्रसिद्ध मोबिलिटी एवं कनेक्टिविटी सोल्युशन प्रदान करेगी। यह एक वन-स्टॉप स्मार्टफोन ऐप है, जो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के विभिन्न ओनरशिप जरूरतों को पूरा करता है। ऑनलाईन बुकिंग पोर्टल द्वारा, ग्राहक घर बैठे ही फोर्ड वाहन बुक करके उसकी डिलीवरी अपने दरवाजे पर करवा सकते हैं। ऑनलाईन फोर्ड कार बुक करने वाले ग्राहकों को एक बुकिंग पार्टनर द्वारा रियल टाईम असिस्टैंस सप्ताह में छः दिन सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6: बजे तक उपलब्ध होगी।

Tuesday, July 14, 2020

वृक्षारोपण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाय’’: जिलाधिकारी


देहरादून   (वीएनसी)  ‘‘वृक्षारोपण के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाय’’: जिलाधिकारी  
यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कैम्प कार्यालय में वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी और खण्ड विकास अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद में खण्ड विकास अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों की आगामी 16 जुलाई को हरेला पर्व के दौरान किये जाने वाले व्यापक वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि वृक्षारोपण अभियान की सभी तैयारियों एक दिन पूर्व तक जरूर पूरी कर लें। कहा कि एक दिन पूर्व तक सभी चयनित क्षेत्रों में डिमाण्ड अनुसार पौध पंहुच जाये। जन प्रतिनिधियों द्वारा जिन स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाना है उन लोकेशन तक आसान पंहुच के साथ-साथ पौधारोपण की नियमित रिपोर्टिंग और टाईमिंग के अनुसार वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न कराया जाय।
‘‘टारगेट से भी अधिक पौधारोपण का करें प्रयास’’
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 2.75 लाख पौधरोपण का लक्ष्य तो हर हाल मं अचीव करें बल्कि लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण का प्रयास करें। कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जिस तरह वृक्षारोण को लेकर लोगों की उत्सुकता देखी जा रही है उसको देखते हुए टारगेट से अधिक पौधे रोपे जाने में भी कठिनाई नही होंनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि न केवल वृक्षारोपण अभियान के लक्ष्य से बढकर पौधे रोपे जाने हैं बल्कि पौधों को निर्धारित टाइमिंग और रोपे जाने के पश्चात उसकी सुरक्षा व सर्वाइवल का भी विशेष ध्यान रखा जाय। कहा कि रोपे जाने वाले पौधों की सभी विकासखण्डों से सही और नियमित रिपोर्टिंग करना भी सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए विकासखण्ड स्तर पर कनैक्टिविटी इत्यादि व्यवस्थाओं को समय रहते जांचा जाय ताकि सही और नियमित रिपोर्टिंग में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वृक्षारोपण को बेहतर तरीके से सम्पादित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर जरूरत के अनुसार विभिन्न विभागों से कार्मिकों की तैनाती कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरेला वृक्षारोपण अभियान की रिपोर्टिंग और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल ट्रायल किया जायेगा, जिसमंे वृक्षारोपण की तैयारियों और रिपोर्टिंग को और बेहतर करने में मदद मिलेगी और इस दौरान सभी अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई महीने के लिए अभिनव वित्त योजनाओं की घोषणा की

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई महीने के लिए अभिनव वित्त योजनाओं की घोषणा की

-यारिस और ग्लांजा पर 55 प्रतिशत आश्वस्त बायबैक की अनूठी पेशकश की शुरुआत


देहरादून। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए विशेष फाइनेंस स्कीम की घोषणा की। इसका मकसद खरीदने के निर्णय को आसान करना है। विशेष लाभ की विस्तृत श्रृंखला में अनूठी बायबैक पेशकश से लेकर कुछ सबसे निम्न ईएमआई शामिल हैं। ये पेशकशें हाल की ग्राहक केंद्रित पहल के क्रम में है जिसे कंपनी ने पेश किया था ताकि खरीद की प्रक्रिया और आसान, पहुंच में तथा सभी ग्राहकों के लिए तनाव मुक्त हो सके।  नई डील्स में एक अनूठी आश्वस्त बायबैक पेशकश है जो यारिस और ग्लांजा पर 55 प्रतिशत है। इसके अलावा, कंपनी ने कई अन्य उल्लेखनीय योजनाएं शुरू की हैं। इनमें इनोवा और क्रिस्टा के लिए 9999 रुपए की निम्न ईएमआई योजना शामिल है। इसके अलावा, देश में टोयोटा के सभी मॉडल पर तीन महीने की ईएमआई टालने की पेशकश है ताकि ग्राहकों की वित्तीय योजना को स्थिर रखा जा सके। पेशकशों के विशिष्ट और विशेष सेट पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड सर्विसेज श्री नवीन सोनी ने कहा, “टोयोटा में हम ‘ग्राहक सबसे पहले’ के दर्शन पर दृढ़ता से विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप काम करना है और इसके लिए शीघ्र, किफायती, पारदर्शी और व्यैक्तिक सेवाएं मुहैया कराना है। अच्छी खबर यह है कि बाजार में हमें कुछ अच्छी गति देखने तो मिली हैं। इससे मई में जितनी बिक्री हुई थी उसके मुकाबले बिक्री में दूनी वृद्धि हुई है। ग्राहकों का भरोसा और ध्यान हासिल करने में हमें जिन अन्य घटकों से सहायता मिली है वे हैं नई और अभिनव वित्तीय योजनाएं जो हम अपने ग्राहकों को इस मुश्किल समय में आवाजाही की उनकी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए देते रहे हैं। हममें भरोसा करने के लिए हम अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा करते हैं। हम ऐसी योजनाएं लाना जारी रखना चाहते हैं ताकि चुनने के लिए सबसे अनूठी पेशकशें की जाती रहें। सभी टोयोटा मॉडल के लिए ईएमआई योजनाएं और ग्लांजा तथा यारिस के लिए 55 प्रतिशत आश्वस्त बायबैक पेशकश ग्राहकों को टोयोटा वाहन खरीदने के अपने सपने बगैर किसी देरी के पूर्ण करने में सहायता करेगी।”

सुशील सर सिखाएंगे लेखन कला

जैसा कि सर्व स्वीकृति और सर्व विदित है , आयोग (संघ/राज्य) के अधीन निष्पादित होने वाली समस्त परीक्षा में उत्तर लेखन की प्रबल उपादेयता है,, साथ ही एक सत्य ,जो विशेष कर हिंदी माध्यम के साथ जुड़ा हुआ है कि अभ्यर्थी सबसे कम काम लेखन पर करते है ,, ऐसे में सुशील सर ने हिंदी माध्यम अभ्यर्थियों के  लेखन अभ्यास से जुड़ी समस्या के समधान हेतु एक चाय से भी कम कीमत (सिर्फ तकनिकी खर्च)पर अहर्निश लेखन संवृद्घि कार्यक्रम की घोषणा की है, जैसा कि आप सब जानते है सुशील सर स्वयं में ही लेखन विधा के हस्ताक्षर है इसलिए उन अभ्यर्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर है जिन्हें लेखन को लेकर समस्या है।

ग्लेेनमार्क फार्मा ने कोरोना का दाम 27 प्रतिशत घटाया

ग्लेेनमार्क फार्मा ने कोरोना का दाम 27 प्रतिशत घटाया

-फैबिफ्लू के दाम में 27 प्रतिशत की कटौती


देहरादून। ग्लेनमार्क फार्मास्युघ्टिकल्स, एक शोध-प्रवर्तित, एकीकृत वैश्विक फार्मास्युटिकल कंपनी, ने घोषणा की है कि इसने फैबिफ्लू पर एक पोस्ट मार्केटिंग सर्विलांस (पीएमएस) स्ट्डी शुरू की है। इसकी मदद से 1000 मरीजों में दवा के असर और सुरक्षा पर करीब से नजर रखी जाएगी जिसे ओरल एंटीवायरल के साथ प्रेस्क्राइब किया गया है। यह अध्ययन एक ओपन लेबल, मल्टी सेंटर, सिंगल आर्म स्टडी के हिस्से के तौर पर किया जाएगा।
ग्लेनमार्क ने फैबिफ्लू की कीमतों में भी 27 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। नई एमआरपी 75 रुपये प्रति टैबलेट है जबकि पहले यह 103 रुपये प्रति टैबलेट थी। कीमतों में यह कटौती उच्ची परिणाम और बेहतर पैमाने से मिले फायदों की बदौलत संभव हुई है। एपीआइ एवं फॉर्मुलेशंस दोनों को ग्लेनमार्क की भारत स्थित फैसिलिटीज में बनाया गया है। इसके लाभ अब देश में रोगियों तक पहुंच रहे हैं। ग्लेनमार्क ने देश में अपनी खुद की इन-हाउस आरएंडडी टीम के जरिये फैबिफ्लू के लिए एक्टिव फार्मास्युघ्टिकल इंग्रीडिएंट (एपीआइ) और फॉर्मुलेशन को सफलतापूर्वक विकसित किया है। इस तरह दीर्घकालिक उत्पादन और विनिर्माण के संबंध में इसकी आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होगी। इस मामले पर आलोक मलिक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-भारत व्यावसाय, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने कहा, “हमें उम्मी्द है कि यह पोस्ट मार्केटिंग सर्विलांस स्टडी दवा के चिकित्सीय असर और सुरक्षा पर और प्रकाश डालेगी क्योंकि व्यापक पैमाने पर मरीजों को फैबिफ्लू प्रिस्क्राइब की जा रही है। इस महामारी की शुरुआत से ही हमारी प्राथमिकता भारत में रोगियों को कोविड-19 के लिए एक प्रभावी उपचार प्रदान करना रही है। साथ ही हम जनता के लिए दवा की सुलभता सुनिश्चित कर रहे हैं। हमारे आतंरिक शोध दर्शाते हैं कि हमने दूसरे देशों में स्वीकृत फैविपायरावायर की लागत की तुलना में भारत में सबसे कम दामों में फैबिफ्लू को लॉन्च किया। और अब हमें आशा है कि कीमतों में और कटौती से यह दवा देशभर के कई और रोगियों तक पहुंचने में सक्षम होगी।


जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून (वीएनसी)  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिशासी अभियंता  सिंचाई द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि चिर प्रतिक्षित सूर्यधार झील से क्षेत्र के 18 गांव के लोगों को पेयजल सुविधा के साथ ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा इस महत्वाकांक्षी योजनाओं से लगभग 35 से 40 हजार की आबादी लाभान्वित होंगी।  जिलाधिकारी को सूर्यधार झील के मैपिंग, टेªसिंग, निर्माण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से सूर्यधार झील का निर्माण कार्य शुरू किया गया, जो अब निर्माण अंतिम चरण में है। इस झील के निर्माण में 50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत  हुई है, जिसके सापेक्ष अभी तक 40 करोड़ रू0 की धनराशि प्राप्त हुई है।  
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सूर्यधार झील के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सिंचाई  वे पेयजल सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने झील निर्माण में तेजी लाने के प्रयास करने पर बल देते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट को तत्परता से समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाय। सूर्यधार झील निर्माण से एक ओर जहां क्षेत्रीय वासिदों को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा वहीं दूसरी और सिंचाई सुविधाएं मिलने से क्षेत्र के काश्तकारों को खेती उत्पादन में लाभ मिलेगा। सूर्यधार झील के स्थलीय निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री करन बोहरा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश  वरूण चैधरी, विशेष कार्यधिकारी माननीय मुख्यमंत्री धीरेन्द्र पंवार,अधिशासी अभियंता सिंचाई डी. के सिंह, तहसीलदार सूरवीर सिंह राणा समेत झील निर्माण में सहयोग कर रहे अभियंता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लच्छीवाला नेचर वाटर पार्क के सौन्दर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लच्छीवाला नेचर वाटर पार्क के सौन्दर्यीकरण  और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया 
देहरादून (वीएनसी) मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेन्द्र सिंह रावत की तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लच्छीवाला नेचर वाटर पार्क डेवलपमेंट के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के साथ पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रापर डीपीआर तैयार की जायेगी, जिसमें डीएफओ द्वारा कार्य विवरण तैयार कर लिया गया है जिसे शासन को प्रेषित किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान डोईवाला के लच्छीवाला नेचर वाटर पार्क में आधुनिक सुविधाओं को जुटाने के साथ ही मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने पार्क के सौन्दर्यीकरण  और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लच्छीवाला वन क्षेत्र नेचर कम सिटी पार्क के रूप विकसित किया जायेगा। उन्होंने वन विभाग द्वारा पार्क में अवस्थित तुलसी वाटिका, तितली पार्क को नमामि गंगे के तहत् निर्मित गंगा वाटिका का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के आकर्षित टैªकिंग टेªल्स बनाई जाय, साथ ही साईकिलिंग की व्यवस्था की जाय, जिनसे पर्यटक गतिविधियों  को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में वाटर पार्क का आनंद लेने वाले लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जायं। लच्छीवाला पार्क के निरीक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री करन बोहरा, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज चैहान, तहसीलदार रेखा आर्य, रेंजर घनानंद उनियाल समेत पार्क के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

हरेला पर्व के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 2.75 लाख पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य


देहरादून  (जि.सू.का),  जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को प्रातः 09 बजे से 10 बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में  2.75 लाख पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा ग्राम अस्थल से पहला पौधा रोपित कर किया जायेगा। उक्त वृक्षारोपण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज विकासखण्ड रायपुर के ग्राम अस्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को रोपित किये जाने वाले पौधों हेतु गड्डे खुदान, पौधे के रखरखाव एवं जंगली जानवरो से सुरक्षा हेतु समुचित संख्या में ट्री गार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी ने वन विभाग सहित, समस्त ग्राम पंचायत, एमडीडीए, नगर निगम देहरादून को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत दिये गये लक्ष्य अनुसार वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये।  

पंडित नैन सिंह रावत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

पंडित नैन सिंह रावत के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन
स्थान - देहरादून 
रिपोर्ट - डॉ दुर्गा प्रसाद एवं डॉ पंकज उप्रेती
 उत्तराखण्ड के गौरव पंडित नैन सिंह रावत जी के स्मरण में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा अपने सरकारी आवास सुभाष रोड़ देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पंडित नैन सिंह रावत को याद करते हुए कहा कि मैं बचपन में उनके बारे में पढ़ा करता था कि किस तरह से उन्होंने पिथौरागढ़ से काठमाण्डू, काठमाण्डू से लासा तक की पद यात्रा की थी। वे तीन इंच की रस्सी बांधकर पग नापते थे और दो हजार पग का एक मील नापते थे। उन्होंने कहा कि पंडित नैन सिंह रावत आज हमारे देश के लिए एक धरोहर है।
 साथ ही यह बहुत दुःख की बात है कि नई पीढ़ी इनके योगदान से अनभिज्ञ है , इसलिए इनके योगदान को जन जन तक प्रसारित करने कि कोशिश करनी होगी,जिस हेतु पर्यटन मंत्री जी ने पंडित नैन सिंह रावत जी कि साहस गाथा बॉलीवुड तक पहुचायेंगे , ताकि लोग इनके योगदान से परिचित हो सकें।

पंडित नैन सिंह रावत को विश्व मानचित्र पर तिब्बत को पहचान दिलाने के लिए भारत सरकार ने उनके जन्म के 139 साल बाद 27 जून 2004 को डाक टिकट जारी कर सम्मानित किया और उनकी 187वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मानित किया जा चुका है किंतु इनकी 
7वीं पीढ़ी वर्तमान में बेहद दयनीय स्थिति में है। 

पंडित जी की पीढ़ी के कविन्द्र सिंह पुत्र स्व0 श्री कुन्दर सिंह ग्राम व पोस्ट मदकोट विकास खण्ड मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ के द्वारा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड मदकोट विकास खण्ड मुनस्यारी से 95 हजार का लोन लिया गया था। परिवार की माली स्थिति ठीक न होने के कारण वे लोन की धनराशि बैंक को अदा नहीं कर पाये।

श्री सतपाल महाराज ने इस विषय की जानकारी को संज्ञान में लेते हुए अपनी संस्था मानव सेवा उत्थान समिति के द्वारा बैंक को उनके कर्ज की अदायगी के लिए पंडित नैन सिंह रावत की परपौत्र वधु कमला रावत को चैक भेंट किया। इससे परिवार को बड़ी राहत मिली है। 

श्री सतपाल महाराज ने बताया कि कमला रावत को संविदा पर नौकरी दी गयी है उन्होंने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करूंगा की वे कमला रावत को स्थायी नौकरी दें। 
कार्यक्रम में श्री सतपाल महाराज व उनकी पत्नी अमृता रावत, ब्रिगेडियर विनोद पसबोला, रिटार्यड कमिश्नर एस0एस0 पांगती, प्रकाश थपलियाल, पंडित नैन सिंह रावत जी की परपौत्र वधु कमला रावत, अभिमन्यू कुमार, दिगम्बर नेगी, राजेन्द्र पंत, डा. कुंवर सिंह धर्मसत्तू, निशीथ सकलानी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

गढ़ी कैंट मुख्य बाज़ार में पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाने का कार्य शुरू

देहरादून /मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विद्युत विभाग को गढ़ी कैंट में 21 किलोमीटर बंच केबल बिछाने के निर्देश दिए थे। जिसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। गढ़ी कैंट मुख्य बाज़ार में पुरानी लाइन को बदलकर नई लाइन बिछाई जा रही है। 
कार्य होने के कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है, जो शाम तक सुचारू हो जयेगी।

मानव भारती स्कूल में सोहम दत्ता 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉपर


मानव भारती स्कूल में सोहम दत्ता 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉपर
साइंस में कुशाग्र कुकरेती ने 94 तथा कॉमर्स में आर्यन थापा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
देहरादून। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में मानव भारती स्कूल देहरादून के होनहार बच्चों ने कमाल कर दिया। ह्युमनिटिज स्ट्रीम में सोहम दत्ता ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया है। वहीं साइंस विषयों के साथ कुशाग्र कुकरेती ने 94 तथा कॉमर्स में आर्यन थापा ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विद्यालय में साइंस स्ट्रीम में श्रेया मधवाल ने 91.6, ईशा नौटियाल ने 87.8 फीसदी, कॉमर्स में रिया मल्होत्रा ने 93 तथा सिद्धार्थ उनियाल ने 88.4 फीसदी तथा ह्युमिनिटिज में आकांक्षा बलूनी ने 86 तथा मोनिका भंडारी ने 84 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 
साइंस, कॉमर्स और ह्युमनिटिज सभी स्ट्रीम में रिजल्ट शानदार रहा। मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा के मंदिर में कि साफ-सफाई व वृक्षारोपण

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षा के मंदिर में कि साफ-सफाई व  वृक्षारोपण.

देहरादून (वीएनसी)  को  राजधानी के  पछवा दून स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगतपुर .ढाल वाला, सहसपुर ब्लॉक   स्कूल की  प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा रानी ने हरेला पर्व के तहत अपने  विद्यालय परिसर में साफ-सफााई कर वृक्षारोपण किया ।
वही जिसमें  इस दौरान  कोरोना वैश्विक महामारी के चलते लाॅकडाउन के कारण पीछले महीनो से बंद पड़े स्कूल को  प्रधानाध्यापिका ने खोला और  सबसे पहले स्कूल की हालत  देखकर  प्रधानाध्यापक  ने  पहले  अपने विद्यालय की सारी साफ-.सफाई करी गई। वही जिसमें यह कार्या श्रीमती पुष्पा रानी ने अकेले ही अपने आप अपने शिक्षा के मंदिर को स्वच्छ किया । एवं स्कूल में लगे फूलों के पौधों को सुधार किया। और साथ ही जो गिरे पड़े  पेड़-पौधे थे। उन्हें ठीक किया एवं उन में पानी दिया। साथ ही गमलों में जो सूखे पत्ते व घास फूस आदि थी गमलो की  साफ सफाई  अच्छी तरह से की गई । तथा  क्लासों में भी जगह.-जगह  जाले एवं धूल मिट्टी  तथा पेड़ों की सूखी पत्तियां पड़े हुए थे। उन्हें सब को साफ किया उसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्कूल ’शिक्षा के मंदिर’ को स्वच्छ  कर  इसी के साथ औषधि के पौधे स्कूल परिसर में  लगाए । वही जिसमें  इस दौरान आंवला, नीम, जामुन, अमरूद,  हरसिंगार एवं नींबू  के वृक्षारोपण किया । इस दौरान प्रधानाध्यापक के साथ भोजन माता भी उपस्थित थी । वही इसके बाद  खंड शिक्षा अधिकारी, सहसपुर ब्लॉक देहरादून के आदेश के अनुसार प्रधानाध्यापक श्रीमती पुष्पा रानी ने स्कूल की कुछ  जरूरी डाक और पत्र व्यवहार एवं मध्यान भोजन का हिसाब किताब आदि काम किया। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से बच्चों को होमवर्क भी बांटा इस दौरान श्रीमती पुष्पा रानी ने बताया की हरेला पर्व के तहत यह वृक्षारोपण किया गया। और उन्होंने बताया कि जो वृक्ष लगाए हैं वह अपने स्वयं के खर्चे पर वृक्ष लगाए हैं। क्योंकि मुझे वृक्ष लगाने का बहुत शौक है एवं पर्यावरण मित्र के रुप में  इस तरह का कार्य करने में बहुत रुचि होती है  ।

विधायक गणेश जोशी द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया।

मसूरी में 560 जरूरतमंद लोगां को राशन तथा दैनिक आवश्यकताओं की चीजें उपलब्ध कराते मसूरी विधायक गणेश जोशी।
देहरादून (हरिशंकर सैनी ): मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा ‘‘हंस फाउंडेशन’’ की संस्थापक पूज्य माता श्री मंगला जी व भोले जी महाराज के सहयोग से मसूरी के छोटे दुकानदारों व दुकान में कार्यरत कर्मचारियों, रिक्शा चालकों, भुटटेवालों, पटरी व्यापारियों व अन्य जरूरतमंदों को 560 किट राशन वितरित किए।
मसूरी पिक्चर पैलेस चैक पार्किग में विधायक गणेश जोशी द्वारा गरीब और जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी पर्यटक को पर आधारित है वह कोरोना काल में पर्यटक मसूरी में नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में मसूरी के बड़े से लेकर छोटे व्यापारी काफी परेशान हैं व सभी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो रखी है। जिस दिन से हम इस दुर्भाग्यपूण समय में आए हैं तभी से मेरा प्रयास रहा है कि अपने क्षेत्र के हर जरूरतमंद को क्षमताभर मदद पहुंचा कर इंसानियत और भाईचारे को कायम रखूं। मसूरी में गरीब और जरूरतमदों को लॉक डाउन के पहले दिन से ही राशन व अन्य सामान देकर मदद की जा रही हैं ।
इस मौके पर उन्होंने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला जी और भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा उनकी विधानसभा के लिए 1500 राशन किट दी गई । वही मसूरी की स्वास्थ सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एक एम्बुलेंस दी गई और ज्लद एक शव वाहन दिया जायेगा । उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके द्वारा लगातार भाजपा की सरकार और उसके नेताओं पर तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है जबकि उनके द्वारा कोरोना काल में जनता कि किसी प्रकार की मदद नहीं की गई ऐसे में जनता आने वाले समय पर उनको सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होने कहा कि प्रदेष के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत लगातार प्रदेष के विकास के साथ कोरोना काल में वापस लौटे प्रवासियों को रारेजगार से जोडने को लेकर कई योजनाओं के तहत काम कर रहे है।  
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष गंभीर पवार, अमित भट्ट, कुशाल राणा, रमेश खंडूरी, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पडियार, नमिता कुमाई, अभिलाष राणा, अनिल सिंह, सुमित भंडारी, सपना शर्मा, अजय सोदियाल, सचिन कुमार, मनोज ढिगिया, मनोज कुमार, कुनाल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Monday, July 13, 2020

कोरोना महामारी में एसडीएम राहुल शाह ने किया अतुलनीय योगदान

कोरोना महामारी में  एसडीएम राहुल शाह ने किया अतुलनीय योगदान
गोबिन्द रावत  
सल्ट / अल्मोडा 
अल्मोडा - कोरोना महामारी से बचाव के लिए  विश्व समुदाय युद्धस्तर पर लड़ रहा है।  लाॅक डाउन से यातायात व्यवस्था बंद होने के कारण विकास खंड स्याल्दे,भिकियासैण,सल्ट में बाहरी राज्यों के सैकड़ों मजदूर फंस गए। लॉक डाउन का पालन करने के साथ लोगों तक जरूरी सामान की आपूर्ति करने की चुनौती तहसील भिकियासैंण  के युवा उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने बखूबी निभाई। उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों से आये मजदूरों के लिए अलग -अलग क्षेत्रों में शेल्टर होम बनाये। जरूरतमंद गरीब लोगों की हरसंभव मदद की। ऐसी विकट परिस्थितियों में जब  कोरोना बीमारी का संकट गहरा रहा था उन्होंने प्रशासन की मदद से लोगों को कोरोना संक्रमण बीमारी के बारे में जागरुक किया। सोशल डिस्टेसिंग  बनाने,मास्क पहनने और क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया। बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए  मोहान, मरचूला और भिकियासैंण में क्वारंटीन सेन्टर बनाये गये। तीन तहसीलों और एक उप तहसीलों का कार्य देख रहे   राहुल शाह ने अपनी परवाह किये बगैर स्याल्दे, भिकियासैण में 900 से अधिक बाहरी क्षेत्रों से आये दिहाडी मजदूरों को राशन किट का वितरण किया। वहीं क्षेत्र अंतर्गत  2800 गरीब जरूरतमंद परिवारों जो लाॅक डाउन से प्रभावित थे।  उन्हें भी राशन उपलब्ध करवाया।  सल्ट,  भिकियासैण,स्याल्दे में रह रहे 180 उत्तर प्रदेश के दिहाड़ी मजदूर, 240 कश्मीरी मजदूर के  रहने व खाने की ब्यवस्था एवं बसों के माघ्यम से उनके गृह राज्य भेजने की व्यवस्था की। उधर मणिपुर के 4, हिमाचल प्रदेश 5 प्रवासियों को वाहन एवं रेल के माघ्यम से उनके गृह राज्य भेजा। 
 लॉक डाउन में पैदल जा रहे प्रवासियों के लिए राजकीय इन्टर कॉलेज भिकियासैण में रहने व भोजन की ब्यवस्था की तथा सरकार की मदद से उनके गृह राज्य भेजा। सल्ट,भिकियासैण, स्याल्दे में 12 ब्यक्तियों  को कोरोना के लक्षण मिलने पर रानीखेत,अल्मोडा बेस चिकित्सालय भेजे गये। दर्जनों लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया।  कोरोना महामारी डयूटी करने वाले कर्मचारियों को मास्क,फेस शील्ड दिये गये। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए मेडिकल,राशन हेल्पलाइन बनायी गयी ताकि  सभी को हेल्पलाइन  का लाभ मिल सके। हेल्पलाइन की मदद से 1200 से अघिक लोगों तक राशन व दवाइयां भेजी गई।
100 से अघिक पैदल जा रहे प्रवासियों व दिहाडी मजदूरों के लिए मोहान वन विश्राम गृह व पुरानी तारबीन फैक्टी को सेल्टर होम में तब्दील कर वहां उनके रहने,खाने, सेनिटाइज की ब्यवस्था की गयी।  साथ ही प्रवासियों के लिए कुशल प्रशिक्षक के निर्देशन में योगा अभ्यास का प्रबंध किया गया। एसडीएम राहुल शाह ने योगा करने एक कर्मचारी को नियुक्त  किया। गढवाल व कुमाऊँ का  सीमांत बार्डर होने के कारण  जिलाधिकारी के निर्देश पर मोहान बैरियर पर स्थायी स्वास्थ्य टीम तैनात की गई। टीम द्वारा अभी तक 36651 से अघिक प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिग  व स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। उपजिलाघिकारी शाह ने कोरोना की रोकथाम के लिए एक योद्धा की तरह सुबह से ही अपने कर्तब्यों के निर्वहन में जुट जाते है। सुबह से क्षेत्र की दुकानों, मेडीकल स्टोर में खडे लोगों से सोशल डिस्टेसिग आदि का कड़ाई से पालन करवाते हैं। लोगों को आवश्यक कार्य के लिए बाहर जाने के लिए आसानी से पास जारी करते हुए उनकी मदद करते है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति एस डी एम शाह के पास से निराश होकर नहीं लौटा। बेहद सरल स्वभाव,मिलनसार सभी की समस्या सुनते और उनका निदान करते हैं। कर्तव्यपरायण उप जिलाधिकारी राहुल साह ने अपने छोटे से कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के हृदयों में अपनी अलग पहचान बना दी है। लोगों ने  इस प्रशासनिक अधिकारी के लिए ढेर सारी दुआएं  इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Friday, July 10, 2020

युवाओं के रोल माॅडल हैं चमोली के अनिल थपलियाल।

राज्य के बाहर उत्पादों को पहचान दिलाना चाहते है, अनिल।
अनिल कहते हैं कि उनका लक्ष्य अपने सभी उत्पादों को राज्य के बाहर पहचान दिलाना भी है। इसके लिए वह सतत प्रयासरत हैं। अनिल ने अपने उत्पादों को राज्य के बाहर प्रचारित करने के लिए विक्रय केंद्रो तक पहुंचाने की योजना बनाई है। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य अगले वर्ष तक राज्य के मैदानी क्षेत्रों सहित राज्य के बाहर भी अपने उत्पादों को पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रदर्शनी और मेलों के माध्यम से भी अनिल अपने उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं।

मयंक मैनाली
उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में रोजगार की तलाश में लोगों का तेजी से होता पलायन एक ज्वलंत मुददा रहा है। लोग रोजी-रोटी की तलाश में मैदानी इलाकों और महानगरों का रूख करते हैं। अधिकांश लोग यह कहते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में कोई रोजगार संभव नहीं है। वहीं पलायन और पहाडों में रोजगारों पर चर्चा भी एक सामान्य बात है। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अपने क्षेत्र में ही धरातल पर स्वरोजगार को बढावा दे रहे हैं।
ऐसे ही एक शख्य हैं, उत्तराखंड के सीमांत चमोली जनपद के अनिल थपलियाल। आज अनिल थपलियाल चमोली जिले में ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह उन लोगों में है जिन्होनें सरकार और व्यवस्था को कोसने के बजाए अपने इलाके में स्वरोजगार की राह दिखाई, आज प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष रूप से अनिल सैकडों लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहे हैं। अनिल राज्य के सीमांत चमोली जनपद के थराली के सुनांऊ मल्ला गांव के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि अनिल के पिता स्वर्गीय श्री देवीदत्त थपलियाल का निधन अल्प आयु में हो गया था। उस समय अनिल की आयु बेहद कम थी। जिसके बाद अनिल ने अत्यंत परेशानियों का सामना किया। उनको शिक्षा प्राप्त करने में भी अनेक दुश्वारियों का सामना करना पडा। पूरा परिवार संकट के दौर से गुजरा। इस परिस्थिति में अनिल के साथ ही उनके परिजनों का उनको विशेष सहयोग मिला। अनिल की माताजी श्रीमती बल्पा देवी थपलियाल और उनके बडे भाइयों भैरव दत्त थपलियाल और जगदीश थपलियाल का उनको विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। अनिल तथा उनके दोनों बडे भाइयों के मध्य आयु का एक बडा अंतर होने के बावजूद उनके भाइयों ने अनिल को विशेष सहयोग दिया। अनिल ने अपनी शिक्षा पहले गोपेश्वर फिर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हुए श्रीनगर गढवाल से एमए कर पूरी की। अनिल बताते हैं कि वर्ष 2006 में उन्होंने पौडी गढवाल के भरसार में गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के औद्यौनिकी महाविद्यालय से एक वर्षीय स्वरोजगार आधारित हाल्र्टिकल्चर का प्रमाणपत्र पाठयक्रम किया। इस प्रमाणपत्र से अनिल को संबल तो मिला परंतु घर की आर्थिक स्थितियों के चलते अनिल ने नौकरी की तलाश में दिल्ली का रूख किया। दिल्ली में लंबे समय प्राइवेट नौकरी की। कुछ धन जमा कर दिल्ली के ही खानपुर देवली में ही पार्टनरशिप में फास्टफूड का रैस्टोरैंट खोला। लेकिन दिल में एक कसक थी कि वापिस घर जाना है, पहाड के लिए कुछ करना है। अनिल ने ठान लिया और दिल्ली से विदाई लेकर वापिस अपने पहाड, गांव का रूख किया। वर्ष 2013 में अनिल ने वापिस अपने गांव में जाकर अपने ही गांव में थपलियाल फूड और ब्रेवरेज कार्पोरेशन (टीएफसी) नामक कंपनी की स्थापना की। अनिल बताते हैं कि एक बार फिर से आर्थिक संकट आ खडा हुआ, इस बार अनिल ने अपनी माताजी और परिचितों से कुछ रूपये उधार स्वरूप लेकर और गांव के ही एक व्यापारी से कुछ सामान उधार लेकर काम की शुरूआत की। अनिल कहते हैं कि शुरूआत में आर्थिक संकट के चलते काम में सफलता नहीं मिली। परंतु 2015 में एक सहकारी समिति से लोन (ऋण) मिली सहायता से उन्हें बडा बल मिला। अनिल कहते हैं कि स्थानीय लोगों को पलायन से रोकने और पर्वतीय उत्पादों को पहचान दिलाने के उदेश्य से उन्होंने हार नहीं मानी। अनिल के जज्बे और जीवट से उनकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे थपलियाल फूड और ब्रेवरेज कार्पोरेशन (टीएफसी) आज पूरे क्षेत्र और उत्तराखंड में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। आज थपलियाल फूड और ब्रेवरेज कार्पोरेशन (टीएफसी) के उत्पाद पूरे राज्य में अपनी पहुंच बना चुके हैं। अनिल के प्रोडक्शन के उत्पाद बुरांश, माल्टा, आंवला, बेल, जूस और आम, लहसुन, अदरक के अचार सहित जैम, चटनी, पहाडी दालें मसाले जैसे उत्पाद आज कई नामी और बडी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। अनिल बताते हैं कि आज उनके साथ नौ पूर्णकालिक और सैकडो लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक है उनसे जुडकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। हांलांकि उत्पादों की मार्केटिंग से लेकर विपणन तक का काम पहले वह स्वयं करते थे। वह बताते हैं कि अब उन्हें उत्पादों के विपणन और मार्केटिंग में उनकी पत्नी रीना थपलियाल का सहयोग मिलता है। अनिल के रोजगार से जुडे लोगों का कहना है कि यहां स्वरोजगार शुरू होने से उन्हें अपने घर के करीब ही रोजगार मिल गया है। अब उन्हें रोजगार के लिए मैदानी इलाकों और महानगरों की दौड लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आज अनिल की कंपनी में प्राकृतिक जूसों में बुरांश, माल्टा, आंवला, बेल, अन्नानाश, लीची, अचार में आम, मिक्स, लहसुन, लहसुन और अदरक, हरी मिर्च और मिर्च, जैम में सेब, आडू, नाशपाती, चटनी सेब खट्टी मिठठी, पहाडी दालों में गहत, सोयाबीन, काला भट्ट, काली दाल, राजमा, मडुवा, गेंहु, मकई, जौ, सात अनाज, मसालों में हल्दी, मिर्च, धनिया, मिक्स के साथ ही पहाडी नमक, जखिया, तिल, आलू चिप्स, खूबानी तेल, झंगोरा जैसे उत्पाद हैं। अनिल की कंपनी स्वरोजगार की मुहिम चलाकर उन लोगों के लिए एक सबक है, जो कहते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ भी रोजगार संभव नहीं है। वहीं सरकार की नीतियां भले ही कागजों में बनती हों, परंतु धरातल पर काम करने वाले अनिल जैसे उद्यमियों तक वह योजनाएं नहीं पहुंच पाती है। आज एक स्थापित कारोबार कर रहे अनिल स्वयं कहते हैं कि उन्होंने इस उद्यम को स्थापित करने में सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिला।

भरसार के पाठ्यक्रम से मिली अनिल को प्रेरणा।
अनिल थपलियाल का मानना हैं कि उनके मन में पौडी गढवाल के भरसार के औद्यौनिकी महाविद्यालय जो कि वर्तमान में वीर चंद्र सिंह गढवाली औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के नाम से परिवर्तित हो गया है से स्वरोजगार आधारित कोर्स करने के बाद उन्हें प्रेरणा मिली। हांलांकि अनिल कहते हैं कि पहले यह कोर्स उन्होंने नौकरी को आधार मानकर किया था, परंतु कोर्स करने के पश्चात उन्होनें स्वरोजगार करने का प्रण किया। वह इस पाठ्यक्रम को आज अपने रोजगार का सबसे बडा आधार मानते हैं।