Sunday, October 4, 2020

सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आई, किसानों को हो रही है अब फसली नुकसान की भरपाई

 

सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आई, किसानों को हो रही है अब फसली नुकसान की भरपाई

शिमला ,योजना के अन्तर्गत वर्तमान सरकार के कार्याकाल में राज्य में अब तक 101585 किसानों को की जा चुकी है 19.54 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति  प्रदेश के किसानों द्वारा उगाई जाने वाली मुख्य फसलों जैसे गेंहू, मक्की, धान, जौ को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहायक सिद्व हो रही है। इस योजना से किसानों को उनके नुकसान की अब भरपाई होने लगी है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसान हित में लागू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सीधा लाभ अब प्रदेश के किसानों को मिलने लगा है।

मौसम आधारित नगदी फसलें भी योजना में शामिल

राज्य में लोगों द्वारा उगाई जाने वाली मुख्य फसलों के अलावा नगदी फसलों, टमाटर, मटर, अदरक, लहसुन, शिमला मिर्च सहित अन्य मौसम आधारित नगदी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे कि आग, आसमानी बिजली, सूखा, शुष्क अवधि, बाढ़, जल भराव, ओलावृष्टि, चक्रवात, तूफान, भूस्खलन, बादल फटना, कीट व रोगों आदि से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ में शामिल किया गया है।

किसानों को की जा चुकी है 19.54 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति

राज्य सरकार किसान हित को देखते हुए राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रभावी तरीके से कार्यान्वित कर रही हैं। सरकार के वर्तमान कार्याकाल में राज्य में अब तक 101585 प्रभावित किसानों को फसलों को हुए नुकसान की एवज में 19.54 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की गई है। योजना के अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 8436, मंडी में 1081, सिरमौर में 1764, सोलन में 2659, चंबा में 3108, हमीरपुर में 45875, कांगड़ा में 22997, ऊना में 15652 और कुल्लू जिला में 13 किसानों को रबी व खरीफ की फसलों को हुए नुकसान की एवज में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्र्तगत क्षतिपूर्ति की गई है।

बीमित राशि पर प्रीमियम की अधिकतम दर 5 प्रतिशत

योजना के अन्तर्गत फसल का बीमा करवाने के लिए किसानों के लिए प्रीमियम दर बीमित राशि पर अधिकतम 5 प्रतिशत रखी है। जबकि मौसम आधारित फसलों के लिए खरीफ मौसम के लिए बीमित राशि के अनुसार 2 प्रतिशत व रबी के मौसम के लिए 1.5 प्रतिशत रखी गई है। प्रीमियम दर यदि 5 प्रतिशत से अधिक होती है तो वह राज्य व केन्द्र सरकार 50ः50 के अनुपात में वहन करेगी।

मौसमी व्यवहार बीमा आवरण में कवर  

मौसमी व्यवहार को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। अगर किसान कम वर्षा या प्रतिकूल म©समी व्यवहार के कारण समय पर अपने खेतों में फसल की बुवाई नहीं कर पाता है त¨ उसे भी बीमा आवरण में कवर किया गया है। इसके अलावा फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल यदि 14 दिन के भीतर चक्रवाती बारिश, चक्रवात, ओलावृष्टि व बेम©समी बारिश के कारण खराब ह¨ जाती है, त¨ उस स्थिति में फसल की क्षतिपूर्ति का आकंलन खेत स्तर पर ही करके क्षतिपूर्ति की जाती है।

गैर ऋणी किसानों के लिए स्वैच्छिक है योजना

गैर ऋणी किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना स्वैच्छिक है, जबकि खेती के लिए ऋण लेने वाले किसानों के लिए  योजना के अन्तर्गत सभी ऋणी किसानों का वित्तिय संस्थाओं द्वारा स्वतः ही बीमा कर दिया जाता है। यदि कोई ऋणी किसान इस योजना का लाभ नहीं उठाना चाहते हैं तो वह इस संबंध में अपना घोषणा पत्र सम्बन्धित बैंक मंे साल में कभी भी जमा करवा सकता है। परन्तु यह घोषणा पत्र ऋणी किसान को सम्बन्धित बैंक शाखा को सम्बन्धित मौसम की बीमा करवाने की अन्तिम तिथियों से सात दिन पूर्व तक देना होगा।

खरीफ मौसम में यह नगदीं फसलें भी शामिल

खरीफ मौसम के लिए जिला सोलन, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में चुने हुुए क्षेत्रों में टमाटर की खेती, जिला सोलन, बिलासपुर, सिरमौर जिले की अदरक की फसल, जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू व चम्बा की मटर की फसल, जिला चम्बा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल व स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर व ऊना की आलू की फसल, जिला कुल्लू व शिमला (ठियोग) की बन्दगोभी की फसल, शिमला (ठियोग) व लाहौल व स्पीति की फूलगोभी की फसल को भी मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल किया गया हैं।

रबी मौसम में यह नगदी फसलें भी शामिल

रबी मौसम में जिला सोलन व मंडी में उगाई जाने वाली टमाटर की फसल, कांगड़ा की आलू की फसल, धर्मपुर जिला सोलन की शिमला मिर्च व सिरमौर और कुल्लू की लहसुन की फसल को भी मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल किया गया हैं।

किसान हित सुरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्व

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के किसानों के हित सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्व है। जिसके लिए सरकार किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रही है। राज्य में किसान हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लागू किया गया है ताकि किसानों की फसलों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके।

प्रधानमंत्री ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित किया

 


शिमला ,सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण अटल टनल लाहौल क्षेत्र के पर्यटन विकास में निभाएगी अहम भूमिकाः मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाहौल घाटी के सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों को टनल के निर्माण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह टनल क्षेत्र में पर्यटन और कृषि आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

इससे पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और वन मंत्री राकेश पठानिया ने टनल के उतरी छोर पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया।

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिस्सू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए अटल टनल रोहतांग को देश के लोगों को समर्पित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। टनल से लाहौल के लोगों को हर मौसम में देश के अन्य क्षेत्रों से संपर्क बना रहेगा और पर्यटन को बढ़ावा देने में यह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। टनल सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यह सशस्त्र सेनाओं को चीन से लगने वाली लेह-लद्दाख की सीमाओं के लिए हथियार और अन्य सामग्री के परिवहन में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र और यहां की संस्कृति सेे भली-भान्ति परिचित है।

उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वर्षों पुराने सपने को साकार होता देख अत्यंत प्रसन्न हैं जो आज पूरा हो गया है। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके करीबी मित्र अर्जुन गोपाल (ताशी दावा)  के ईमानदार प्रयासों का परिणाम है। अर्जुन गोपाल ने श्री वाजपेयी को यकीन दिलाया था कि किस प्रकार टनल के निर्माण से लाहौल के लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा, कृषि मंत्री वीरेन्द्र कवंर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, सांसद रामस्वरूप शर्मा, और प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अटल टनल से प्रदेश को मिली नई पहचानः जय राम ठाकुर

 


शिमला ,कुल्लू जिला में दक्षिणी पोर्टल मनाली में रोहतांग अटल टनल रोहतांग का लोकार्पण करने के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोलंग नाला में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोलंग नाला में जनसभा को संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए राष्ट्र को अटल टनल समर्पित करने के लिए धन्यवाद किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण से हिमाचल प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय आरम्भ हुआ है और क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है। टनल के निर्माण से लाहौल घाटी को सभी मौसमों में देश के अन्य क्षेत्रों से संपर्क बना रहेगा और मनाली व लाहौल घाटी के बीच आवागमन आसान बनेगा। यह सुरंग राज्य में पर्यटन के विकास में एक मील को पत्थर साबित होगी।

 

जय राम ठाकुर ने पुरानी स्मृतियों को ताजा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 90 के दशक में उनके पैराग्लाइडिंग रोमांच का स्मरण करवाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षोंे में सोलंग नाला पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस ऐतिहासिक दिवस पर अटल टनल, रोहतांग के लोकार्पण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस टनल के लोकार्पण के लिए व्यक्तिगत रूप से हिमाचल प्रदेश आने का निर्णय लिया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके प्रेम और लगाव को दर्शाता है। प्रदेश सरकार कोविड-19 महामारी के कारण इस अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन नहीं कर पाई लेकिन प्रदेश की सभी 3226 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण का प्रबंध किया गया।

 

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, केन्द्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी, विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश धवाला, सांसद राम स्वरूप शर्मा एवं किशन कपूर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, विधायक विनोद कुमार, किशोरी लाल, विशाल नेहरिया, रवि धीमान, अरूण कुक्का, आशीष बुटेल और विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मोथरावाला रोड, स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत कुम्हारी कला के लिए विद्युत चालित चाक वितरित किये।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मोथरावाला रोड, स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत कुम्हारी कला के लिए विद्युत चालित चाक वितरित किये।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि माटी कला के लिए प्रदेश में एक प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा। माटी कला बोर्ड को मिट्टी गूंथने वाली 200 मशीने दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि मिट्टी के कार्यों से जुड़े शिल्पकारों का एक डाटा बेस बनना चाहिए। ऐसे स्थान चिन्हित किये जाय जहां पर इस शिल्प पर आधारित कार्य अधिक हो रहे हैं एवं मिट्टी के उपकरण बनाने के लिए उपयुक्त मिट्टी वाले स्थानों को चिन्हित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि तकनीक के साथ इस शिल्प को कैसे और उभारा जा सकता है, इस दिशा में प्रयासों की जरूरत है। युवा पीढ़ी आधुनिक तकनीक के कार्यों के महत्व को जानती है। हमें अपनी विशेषज्ञता वाले कार्यों से अपनी पहचान को बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक प्रतिबंधित होने से मिट्टी के उपकरणों की डिमांड बढ़ी है। त्योहारों का सीजन और उसके बाद हरिद्वार कुंभ में मिट्टी के उपकरणों की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ेगी। बाजार की मांग के हिसाब से पूर्ति की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भी मिट्टी के उपकरणों एवं गमलों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। विधायक श्री विनोद चमोली ने कहा कि माटी के कार्य से जुड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न मेलों में मटा कला बोर्ड के स्टाॅल लगने चाहिए। जिससे इस कार्य से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों को बेचने में मदद मिलेगी। माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, सभी योजनाओं में गरीबों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने मिट्टी के कार्य से जुड़े लोगों की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री  अरविन्द पाण्डेय, मेयर  सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष  सीताराम भट्ट, उद्योग निदेशक  सुधीर नौटियाल आदि उपस्थित थे।

मुन्नी देवी को मिली खुशियों की सौगात

 


अन्न उत्सव कार्यक्रम में पात्रता पर्ची मिलने पर

मुन्नी देवी को मिली खुशियों की सौगात

मुन्नी देवी को अब पात्रता पर्ची से मिलेगी खाद्यान्न सामग्री

भिण्ड 17 सितम्बर 2020/मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत “अन्न उत्सव” कार्यक्रम निराला रंग विहार मेला ग्राउण्ड भिण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम अकलौनी निवासी श्रीमती मुन्नी देवी को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया एवं भिण्ड-दतिया संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय के द्वारा पात्रता पर्ची मिली।

पात्रता पर्ची मिलने से हितग्राही मुन्नी देवी की सारी चिंताएं दूर हो गई। वे खुश होकर कहती है कि पहले उन्हें बाजार से मंहगे भाव में राशन खरीदना पड़ता था, जिससे उनकी आजीविका बड़ी कठिनाई पूर्वक चलती थी, लेकिन अब पात्रता पर्ची से उन्हें खाद्यान्न सामग्री कम दरों में मिलेगी। इस योजना का लाभ मिलने से वे बहुत खुश हैं मुन्नी देवी कहती है कि अब हम वन नेशन वन राशन कार्ड के अंतर्गत अन्न किसी दूसरी जगह होने पर भी ले सकते हैं मुन्नी देवी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद दे रही है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना से आरती की अपनी लाडली के भविष्य की चिंता हुई दूर


कहानी सच्ची हैं
लाड़ली लक्ष्मी योजना से आरती की अपनी लाडली के भविष्य की चिंता हुई दूर

लाड़ली बालिकाओं को पोषण महोत्सव कार्यक्रम में मिले प्रमाण पत्र

भिण्ड 18 सितम्बर 2020/लाड़ली लक्ष्मी योजनांतर्गत एक-एक लाख रूपये का प्रमाण पत्र पाकर लाड़ली कन्याओं की माताएं बेहद प्रसन्न होकर कहती है कि म0प्र0 सरकार ने हमारी लाड़लियों के भविष्य को संवार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें कही भटकना भी नहीं पड़ा हमें हमारे गांव में ही इस योजना का लाभ मिल गया । उन्होंने कहा कि म0प्र0 शासन का पोषण महोत्सव कार्यक्रम किसी उत्सव से कम नहीं है। महिला बाल विकास के द्वारा पोषण कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में किया। इस दौरान नई आबादी गली नं एक भिण्ड की लाड़ली आरोही जैन श्रीमती आरती जैन को एक लाख रूपये का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

योजनान्तर्गत बालिका के नाम से पंजीकरण के समय से लगातार पांच वर्षो तक छह-छह हजार मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किये जाएंगे अर्थात कुल राशि 30 हजार रूपये बालिका के नाम से जमा किये जाएंगे। बालिका के कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये, कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4000 रूपये, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये तथ कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये का भुगतान बालिका को ई-पेमेंट के माध्यम से किया जायेगा । अंतिम भुगतान एक लाख रूपये बालिका की आयु 21 वर्ष होने पर तथा 12वीं परीक्षा में सम्मिलित होने पर भुगतान किया जाएगा।

देवसिंह के पक्के मकान का सपना हुआ साकार


 कहानी सच्ची है

देवसिंह के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

भिण्ड / हर व्यक्ति की आकांक्षा होती है कि वह जीवन में लगातार तरक्की करता रहे। रोटी कपड़ा और मकान प्राप्त करना हर मनुष्य का लक्ष्य होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग खेती एवं मजदूरी करके जीवनयापन तो कर लेते है, पर मकान उनके लिए किसी सपने से कम नही होता। लोग पुस्त दर पुस्त उसी कच्चे आवास में जीवन गुजार देते है। किंतु यह सपना उनका सपना ही रह जाता है। परिवार के बढ़ने के साथ-साथ मकान की आवश्यकता भी बढ़ती जाती है। निश्चित भूमि में मकान का विस्तार भी संभव नही हो पाता है। इसके लिए पक्का आवास जरूरी हो जाता है।

 कम आय जागरूकता का अभाव तथा सीमित संसाधनों के कारण परिवार की वृद्धि के साथ मकान की आवश्यकता पूरी नही हो पाती है। ग्रामीण समाज में जीने वाले ऐसे लोग जो गरीबी के कारण आज भी आधुनिक संसाधनों से दूर है उनके लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना नया सवेरा लेकर आई है। भिंड जिले के जनपद पंचायत लहार ग्राम पंचायत काथा में निवास करने वाले देवसिंह का परिवार का सपना अब असलियत में बदल चुका है।

  श्री देवसिंह बताते है कि वे अपने परिवारजनों के साथ पुस्तैनी आवास में रह रहे थे, कच्चा घर बरसात में टपकता था, खेती एवं मजदूरी से इतनी आय नही हो पाती थी, कि परिवार की आवश्यकता के अनुसार अच्छा घर बनवा सके। साथ ही घर में कोई घरेलू कार्यक्रम शादी तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम, में परिवार रिश्तेदारों को रूकने के लिए उचित व्यवस्था नही थी, कच्चे घर में सॉप, विच्छू एवं अन्य कीडे-मकोडों का डर रात में हमेशा बना रहता था, जिसके कारण काफी समस्याओं का सामना करना पडता था। वर्ष 2019-20 प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण) के तहत मेरा चयन हुआ। साथ ही समग्र स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण हेतु राशि भी मुझे प्राप्त हुई। जिससे शौचालय का निर्माण मेरे द्वारा किया गया। अब मेरा आशियाना बन चुका है। मेरे पूरे परिवार का सपना पूर्ण हो गया है अब मै अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश कर नये आवास में खुशहाल जीवन करूंगा।

शासन से प्राप्त लाभ के लिए मै बहुत खुश हूँ सपने मे भी मैं नही सोचा था, की इस तरह की योजनाओं का लाभ मिल पायेगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।

कृषक राकेश शून्य प्रतिशत पर ब्याज पाकर हुए प्रफुल्लित

 


(कहानी सच्ची है)

कृषक राकेश शून्य प्रतिशत पर ब्याज पाकर हुए प्रफुल्लित

भिण्ड /भिण्ड जिले के गोहद तहसील के सुहांस गांव के किसान राकेश तोमर ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा है कि वे किसानों के कल्याण के लिये हमेशा चिंतित रहते है। उन्होंने कहा कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को मिल रहे ऋण का किसानों को बहुत फायदा हो रहा है। किसानों द्वारा समय-समय पर खाद, बीज के लिये सोसायटी से लिये गये ऋण पर ब्याज नहीं देना पड़ रहा है। किसानों को जब जरूरत पड़ती है, ऋण ले लेते है। इससे बढ़कर किसानों के लिये और क्या सुविधा हो सकती है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  से बात करते हुए भिण्ड जिले के श्री राकेश तोमर ने बताया कि पहले उन्हें बाजार से ऋण लेने पर 24 प्रतिशत ब्याज साल का देना पड़ता था लेकिन अब केसीसी से उन्हें बिना ब्याज के आसानी से ऋण उपलब्ध हो रहा है। किसान इस ब्याज से बहुत परेशान था। अब सरकार स्वयं ब्याज मुफ्त ऋण दे रही है तो हम साहूकारों पर क्यों जायेंगे।

राकेश तोमर ने बताया कि मेरे पास 3 बीघा जमीन है मुझे सबकों साख, सबका विकास कार्यक्रम के तहत किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त हो गया है। मैं भी अपनी आवश्यकता के अनुरूप खाद, बीज, कीटनाशक दवाईयों के लिये जीरो प्रतिशत पर ऋण ले सकूंगा। किसान राकेश तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की घोषणा करके छोटे कृषकों के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया। उनके निर्णय के अनुसार अब छोटे, मझले किसानों को वर्ष भर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 10 हजार रूपये प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के हित में बहुत अच्छा कर रहे है।

संकट से बाहर निकालने में मददगार बनी,मामा जी की संबल योजना में प्राप्त हुई अनुग्रह सहायता राशि-भूरी बाई


 कहानी सच्ची हैं

संकट से बाहर निकालने में मददगार बनी,मामा जी की संबल योजना में प्राप्त हुई अनुग्रह सहायता राशि-भूरी बाई

भिण्ड 24 सितम्बर/ मध्य प्रदेश सरकार की संबल योजना गरीबो के लिए सुरक्षा कवच बन गई है। संबल योजना से हितलाभ प्राप्त करने वाले प्रदेश के लाखों गरीब परिवारो की जिंदगी में खुशहाली आई है।

भिंड जिले की गोहद ग्राम चन्दारा निवासी भूरी बाई को भी मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि 2 लाख रुपए की सामान्य मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया गया है। भूरी बाई कहती है कि उनके पति स्व. रमेश सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वे कहती है कि उनके पति किसानी करते थे। परिवार में वो ही कमाने वाले एक मात्र व्यक्ति थे। पति के चले जाने के बाद भूरी बाई पर मनो दुखो का पहाड़ सा टूट गया था।

भूरी बाई कहती है कि उनके पास 3बच्चे है उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता रहती थी कि पति के चले जाने के बाद अब इनकी परवरिश कैसे कर पाऊँगी उन्हें बच्चो के भविष्य की चिंता सताने लगी थी। परंतु भूरी बाई कहती है कि मामा जी ने मेरी सारी चिंता दूर कर दी है। आज मुझे संबल योजना में दो लाख रुपए की अनुग्रह सहायता दी गई है। इस सहायता राशि से में फिर से अपना कोई व्यवसाय चालू कर सकूँगी। अपने छोटे छोटे बच्चों की अच्छी तरह से परवरिश कर सकूँगी। भूरी बाई कहती है कि मामा जी शिवराज सिंह चौहान की संबल योजना आज संकट की घडी में मेरा सहारा बनी है। इनके लिए में मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से रवि सिंह को मिली कर्ज से मुक्ति


 किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से रवि सिंह को मिली कर्ज से मुक्ति

भिण्ड ,प्रधानमंत्री किसान योजना अंतर्गत कृषकों, पशु पालकों एवं मत्स्य पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। इनके वितरण होने से कृषकों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। ऐसे ही तहसील गोहद के ग्राम नोनेरा निवासी रवि सिंह तोमर हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 2 लाख रुपए की राशि का किसान केडिट कार्ड प्रदाय किया गया है। उन्हें यह ऋण स्वीकृति पत्र जिला स्तरीय सबको साख-सबका विकास के दौरान वितरित किया। इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

कृषक श्री रवि खुश होकर कहते हैं कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के खेती अब लाभ का धंधा बन रही है। वे कहते हैं कि शासन की इस महत्ती योजना से अब सहकारी समिति में उनकी साख भी बढ़ गई है। कृषक का कहना है कि राशि स्वीकृति का प्रमाण पत्र मिलने से वे बहुत खुश है। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके जैसे आर्थिक परेशानी में फंसे किसानों को बड़ा सहारा दे दिया है, उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।

6 आदतन अपराधियों को किया तीन माह के लिए जिला बदर

 कार्यालय भिण्ड (म.प्र.)

समाचार

06 आदतन अपराधियों को किया तीन माह के लिए जिला बदर

भिण्ड 04 अक्टूबर 2020/ जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के प्रस्ताव पर 06 आदतन अपराधियों को तीन माह तक जिला बदर किया है। इन आदतन अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों के मामले पंजीवद्ध है। जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 सहपठित धारा 5 के प्रावधानों के अंतर्गत यह कार्यवाही की है।    

जिन 06 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है, उनमें रामभुवन यादव पुत्र अर्जुन सिंह यादव निवासी खिपौना थाना अटेर, देवेन्द्र उर्फ कीरू पुत्र नरोत्तम सिंह भदौरिया निवासी ग्राम विछोली थाना पावई जिला भिण्ड, बॉबी सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी पुरानी गढिया थाना नयागांव जिला भिण्ड, लक्ष्मीनारायण उर्फ फौजी पुत्र रामभुवन यादव निवासी ग्राम खिपौना थाना अटेर, खलक सिंह उर्फ खडक सिंह पुत्र अशर्फी यादव निवासी खिपौना थाना अटेर, विनोद यादव पुत्र अशर्फी लाल यादव निवासी खिपौना थाना अटेर शामिल है।

इन आदतन अपराधियों की आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में शान्ति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने इन आदतन अपराधियों को आदेशित किया है, कि वे जिला भिण्ड एवं उसके निकटतमी जिले ग्वालियर, मुरैना, दतिया की सीमा से 3 माह की अवधि के लिए बाहर चले जाये तथा बिना पूर्व स्वीकृति के उपरोक्त जिलो की सीमा में प्रवेश न करें।


एक आदतन अपराधी को किया 06 माह के लिए जिला बदर

भिण्ड 04 अक्टूबर 2020/ जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के प्रस्ताव पर एक आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। आदतन अपराधी पर विभिन्न थानों में विभिन्न अपराधों के मामले पंजीवद्ध है।

जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 सहपठित धारा 5 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरोपी डरू उर्फ हरिओम तिवारी पुत्र रामकरन उम्र 24 साल निवासी तिवारी मोहल्ला गोरमी जिला भिण्ड की आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उदेश्य से  लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने आदतन अपराधी आरोपी डरू उर्फ हरिओम तिवारी पुत्र रामकरन उम्र 24 साल निवासी तिवारी मोहल्ला गोरमी जिला भिण्ड को आदेशित किया है, कि जिला भिण्ड एवं उसके निकटतमी जिले ग्वालियर, मुरैना, दतिया की सीमा से 6 माह की अवधि के लिए बाहर चला जाए तथा बिना पूर्व स्वीकृति के उपरोक्त जिलो की सीमा में प्रवेश न करें।


तीन आदतन अपराधियों को करानी होगी 3 माह प्रतिदिन संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के पास उपस्थिति दर्ज

भिण्ड 04 अक्टूबर 2020/ जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के प्रस्ताव पर तीन आदतन अपराधियों पर विभिन्न थानों में अपराधों के मामले पंजीवद्ध है। जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 (1) क, ख, ग के अन्तर्गत यह कार्यवाही की है।    

जिसमें आरोपी सतेन्द्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह भदौरिया निवासी ग्राम ज्ञानपुरा थाना फूप जिला भिण्ड,लटूरे उर्फ लक्ष्मीनारायण पुत्र हरिशचन्द्र राजपूत निवासी टकपुरा थाना अमायन जिला भिण्ड, रसाल सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी टकपुरा थाना अमायन जिला भिण्ड शामिल है। इन तीन आदतन अपराधियों की आपराधिक, असामाजिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जनसाधारण के हित में शान्ति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए जिला दण्डाधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने इन आदतन अपराधियों को आदेशित किया है, कि वे आदेश पारित दिनांक से तीन माह की अवधि तक प्रतिदिन संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी के पास उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेगा तथा दिनभर की गविधियों/ क्रियाकलापो की जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी को देगा।



विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में 63 लाख 51 हजार से अधिक मतदाता

भिण्ड 04 अक्टूबर, 2020/अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 में कुल मतदाता 63 लाख 51 हजार 867 है। इनमें 33 लाख 73 हजार 402 पुरूष मतदाता, 29 लाख 78 हजार 267 महिला मतदाता एवं 198 अन्य मतदाता हैं।

भिण्ड जिले की मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 899 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 44 हजार 245 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 654 महिला मतदाता, गोहद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 24 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 22 हजार 696 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 11 महिला एवं 36 अन्य मतदाता हैं।

मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में कुल 2 लाख 44 हजार 65 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 214 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 837 महिला एवं 14 अन्य मतदाता, सुमावली विधानसभा में कुल 2 लाख 39 हजार 926 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 32 हजार 62 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 858 महिला एवं 6 अन्य मतदाता, मुरैना विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 54 हजार 671 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 40 हजार 37 पुरूष, 1 लाख 14 हजार 617 महिला एवं 17 अन्य मतदाता, दिमनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 873 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 17 हजार 543 पुरूष, 97 हजार 325 महिला एवं 5 अन्य मतदाता, अम्बाह विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 22 हजार 797 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 697 पुरूष, 1 लाख 3 हजार 96 महिला एवं 4 अन्य मतदाता हैं।

ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 88 हजार 674 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 54 हजार 912 पुरूष, 1 लाख 33 हजार 746 महिला एवं 16 अन्य मतदाता, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 12 हजार 946 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 67 हजार 858 पुरूष, 1 लाख 45 हजार 75 महिला एवं 13 अन्य मतदाता, डबरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 28 हजार 153 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 21 हजार 50 पुरूष, 1 लाख 7 हजार 98 महिला एवं 5 अन्य मतदाता हैं। दतिया जिले की भांडेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 74 हजार 601 मतदाता हैं, जिनमें 93 हजार 501 पुरूष, 81 हजार 94 महिला एवं 6 अन्य मतदाता हैं।

शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 41 हजार 445 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 30 हजार 226 पुरूष, 1 लाख 11 हजार 218 महिला एवं 1 अन्य मतदाता, पोहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 21 हजार 576 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 19 हजार 346 पुरूष, 1 लाख 2 हजार 227 महिला एवं 3 अन्य मतदाता हैं। गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 335 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 6 हजार 999 पुरूष, 98 हजार 336 महिला मतदाता हैं।

अशोक नगर जिले की अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 527 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 3 हजार 814 पुरूष, 92 हजार 707 महिला एवं 6 अन्य मतदाता और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 92 हजार 115 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 666 पुरूष, 89 हजार 442 महिला एवं 7 अन्य मतदाता हैं।

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 5 हजार 395 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 697 पुरूष, 93 हजार 685 महिला एवं 13 अन्य मतदाता हैं। छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 13 हजार 535 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 14 हजार 968 पुरूष, 98 हजार 558 महिला एवं 9 अन्य मतदाता हैं। अनूपपुर जिले की अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 69 हजार 70 मतदाता हैं, जिनमें 86 हजार 731 पुरूष, 82 हजार 336 महिला एवं 3 अन्य मतदाता हैं।

रायसेन जिले की सॉची विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 775 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 28 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 12 हजार 392 महिला एवं 9 अन्य मतदाता हैं। राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 25 हजार 322 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 15 हजार 989 पुरूष, 1 लाख 9 हजार 332 महिला एवं 1 अन्य मतदाता हैं। आगर मालवा  जिले की आगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 17 हजार 266 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 11 हजार 926 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 335 महिला एवं 5 अन्य मतदाता हैं।

देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 91 हजार 439 मतदाता हैं, जिनमें 98 हजार 644 पुरूष, 92 हजार 792 महिला एवं 3 अन्य मतदाता हैं। खण्डवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 96 हजार 415 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 1 हजार 826 पुरूष, 94 हजार 586 महिला एवं 3 अन्य मतदाता हैं। बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 40 हजार 743 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 23 हजार 374 पुरूष, 1 लाख 17 हजार 365 महिला एवं 4 अन्य मतदाता हैं।

धार जिले की बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 3 हजार 900 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 2 हजार 163 पुरूष, 1 लाख 1 हजार 735 महिला एवं 2 अन्य मतदाता हैं। इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार 271 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 35 हजार 523 पुरूष, 1 लाख 28 हजार 746 महिला एवं 2 अन्य मतदाता हैं। मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 60 हजार 390 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 33 हजार 321 पुरूष, 1 लाख 27 हजार 64 महिला एवं 5 अन्य मतदाता हैं,


भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किये जाने वाले प्रस्तावों का परीक्षण करने

स्क्रीनिंग कमेटी गठित

भिण्ड 04 अक्टूबर, 2020/विधानसभा उप निर्वाचन-2020 की आचार संहिता प्रभावशील होने से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किये जाने वाले प्रस्ताव का परीक्षण/अनुशंसा करने के लिये राज्य शासन द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है।

इस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिस विभाग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जायेगा, उसके अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव भी कमेटी के सदस्य होंगे।

जारी आदेश के मुताबिक अब कोई भी विभाग विधानसभा उप निर्वाचन के संदर्भ में जारी आचार संहिता के दौरान अपना प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी के परीक्षण/अनुशंसा के पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से अथवा सीधे भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित नहीं करेगा। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने के पूर्व प्रशासकीय विभाग भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों/स्पष्टीकरण का पर्याप्त अध्ययन और उसके अनुसार परीक्षण करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के सुसंगत निर्देशों/आदेशों का हवाला देते हुए उसे संदर्भित करेगा। प्रशासकीय विभाग को अपने प्रस्ताव में यह औचित्य भी दर्शाना होगा कि प्रस्ताव अत्यंत महत्वपूर्ण क्यों है और निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक इसे क्यों नहीं रोका जा सकता है।

भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया जाने वाला प्रस्ताव स्वयं स्पष्ट टीप के रूप में भेजा जायेगा न कि नस्ती के रूप में। प्रस्ताव भेजने के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय में लगने वाले संभावित समय का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे। जो प्रस्ताव उक्त मापदण्डों की पूर्ति करते हुए नहीं होंगे, उन्हें लौटा दिया जायेगा।


बूथ लेवल एप से हो सकेगी मतदाता की पहचान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया बूथ लेवल एप के उपयोग का प्रशिक्षण

भिण्ड 04 अक्टूबर, 2020/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयोग द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग से उप चुनाव वाले 19 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को बूथ लेवल एप के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

बूथ लेवल एप से मतदाताओं द्वारा मतदान के समय उसकी पहचान डिजिटल तरीके से हो सकेगी। इसमें मतदाता को प्रदाय वोटर स्लिप को मतदान केन्द्र पर स्केन करते ही उस समय तक कितने मतदाताओं द्वारा मतदान किया जा चुका है, इसकी पूरी जानकारी सर्वर पर मिल जाएगी और रीयल टाइम में मतदान का प्रतिशत भी ज्ञात हो सकेगा।

यदि कोई मतदाता पुनरू वोट डालने आ जाता है तो बूथ लेवल एप तत्काल उसकी पहचान कर लेगा। इससे फर्जी मतदान रोकने में सुविधा होगी। प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तकनीकी अधिकारी भी उपस्थित थे।


Monday, September 21, 2020

सालों की मेहनत और बहुत लोगों का संघर्ष है राज कम्युनिकेशन

राज कम्युनिकेशन स्थापना दिवस- 2020

अभूतपूर्व सफलता के 15 वर्ष हुए पूरे

राज कम्युनिकेशन ने सफलतापूर्वक किये 15 वर्ष पूर्ण

-सालों की मेहनत और बहुत लोगों का संघर्ष है राज कम्युनिकेशन

देहरादून। राज कम्युनिकेशन पब्लिक रिलेशन कंपनी ने अपना पंद्रह सालों का लंबा सफर बहुत ही सफलतपूर्वक पूरा कर लिया है। इस अवसर पर एक सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संपादक व डिजिटल मार्केटिंग से बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर कंपनी के संस्थापको की ओर से जरूरतमंद लोगों को फूड पैकेटस भी वितरित किए गए।
राज कम्युनिकेशन पब्लिक रिलेशन कंपनी के कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समाचार पत्र के संपादक श्री गिरीश तिवारी व डिजिटल मार्केटिंग से शोभित जैन ने केक काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व कंपनी से संबद्ध सभी को शुभकामनाए दी। इस अवसर पर राज कम्यूनिकेशन के संस्थापक राज छाबड़ा ने कहा कि यह सफर आसान नहीं था। जैसा कि हर काम की सफलता के पीछे बहुत से लोगो का संघर्ष छुपा होता है इसके पीछे भी कंपनी से जुड़े सभी लोगों का संघर्ष है। काम के बारे में जानकारी देते हुए राज छाबड़ा ने बताया कि जब भी कोई व्यक्ति अपना व्यवसाय शुरू करता है तो उसका सबसे बड़ा चैलेंज होता है लोगों तक उस व्यवसाय की जानकारी पहंचाना और वह भी कम खर्च में। इसके लिए उसके बहुत सी बातों का अनुमान लगाना होता है कि जैसे  कि वह कौन सा ऐसा तरीका अपनाए जिससे कि वह कम समय से ज्यादा माध्यमों से लोगों तक पहुँच सके और वह तरीका इतना भरोसे मंद हो कि लोग उसे हाथों हाथ ले लें। यहीं नहीं ऐसे समय में जब कि प्रतिस्पर्धा का जमाना है तो लोग आपकी छवि को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश कर सकते है वहां पर भी ऐसा क्या माध्यम है जो अपने काम आ सका है। चाहे वह लोगों के बीच अपने व्यवसाय की छवि को बदलना हो या अपने व्यवसाय को हानि से बचाने के लिए तैयार करना हो, जनसंपर्क हमेशा आपके लिए वह माध्यम है जिस पर लोग भरोसा कर सकते है।
पीआर के बारे में बात करते हुए राज कम्युनिकेशन पब्लिक रिलेशन कंपनी की सह संस्थापक निशा राज छाबड़ा कहती हैं कि, “पीआर क्षेत्र बहुत विशाल है। कोई भी कंपनी जब एक निश्चित संकट से गुजर रही होती है, तो उसके लिए विशेष रूप से पीआर का समर्थन बहुत आवश्यक हो जाता है। किसी भी कंपनी को सफलता हासिल करने में कई बार कई साल लग जाते हैं, लेकिन एक पल ही इन सालों की मेहनत और नाम को बर्बाद कर देता है। ऐसे समय में पीआर ही है जो किसी कंपनी को उसके नुकसान से बाहर निकालने में मदद करता है।
इस अवसर पर शिशिर त्रिपाठी, आशीष कुमार, मनोज बडोनी, निशांत भारती, इंद्रा सिंह, महेश्वर सिंह, पुनीत कुमार आदि मौजूद थे।

Saturday, September 19, 2020

मसूरी विधायक गणेष जोशी के नेतृत्व में पूर्व सैन्य अफसरों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

फोटो: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपते मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं सेवानिवृत सैन्य अधिकारी।

देहरादून : सेवारत एवं पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिए हाउस टैक्स छूट को खत्म किये जाने के निर्णय को वापस लिये जाने के सम्बन्ध में शनिवार को मसूरी विधायक गणेष जोशी के नेतृत्व में एक पूर्व सैन्य अफसरों के प्रतिनिधिमण्डल ने न्यू कैंट रेाड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। 
मुख्यमंत्री कौ सौंपे ज्ञापन में सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने अवगत कराया कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में वर्श 2014 से सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स में छूट दिये जाने का प्रावधान है किन्तु समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि दिनाॅक 17 सितम्बर 2020 को हुई मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद सेना में जेसीओ और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारियों एवं इसी रैंक के रिटायर्ड अधिकारियों को उत्तराखण्ड के नगर निकायों में गृह कर से छूट नहीं दिये जाने आदेश पारित किया गया है। उन्होनें कहा कि इस हाउस टैक्स में छूट वापसी के निर्णय से सभी सैन्य अधिकारियों में आक्रोश है क्योंकि उत्तराखण्ड को छोड़ किसी भी प्रदेश सैन्य अधिकारियों एवं जवानों में कोई श्रेणी का बटवारा नहीं हुआ है। उन्होनें यह भी कहा कि सैन्य अफसर या जवान कोई भी हो, वह सभी एक श्रेणी में होते हैं, वह है सैनिक। किन्तु सरकार द्वारा फौजियों को गृह कर की श्रेणियों में अलग-अलग किया जाना न्यायोचित नहीं है। जहां देषभर में सैनिकों को प्रत्येक मोर्च पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, वही उत्तराखण्ड में लगभग तीन प्रतिशत सैन्य अधिकारियों के गृह कर माफ न कर राजकीय कोष में कितनी धनराशि एकत्रित कर पाऐगी, यह सोचनीय विषय है। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधायक जोशी एवं सभी पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया है कि जेसीओ रैंक से ऊपर के सेवारत एवं सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के हाउस टैक्स छूट को खत्म किये जाने के निर्णय पर पुर्नविचार किया जाऐगा।
मुख्यमंत्री रावत के इस फैसले के बाद विधायक गणेश जोशी एवं सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि हम सब प्रदेश के विकास में हमेशा सरकार के साथ हैं। इस अवसर पर मेजर जनरल केडी सिंह, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, बिग्रेडियर केजी बहल, बिग्रेडियर बीबी शर्मा, बिग्रेडियर आरएस बरार, कर्नल जीके चोना, ले0कर्नल बीएम थापा उपस्थित रहे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, आशा पैन्यूली ने विद्यालयों को दिए दिशा निर्देश

देहरादून (वीएनसी)  मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में  अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम प्रबंधकों के साथ गूगल मीट के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, आशा पैन्यूली द्वारा विद्यालयों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए गए । बैठक में श्री गुरु राम राय इन्टर कालेज सहसपुर के प्रधानाचार्य के कार्यों के साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के शिक्षण कार्य की भी सराहना की । विद्यालय के बोर्ड के बेहतर परिणाम की भी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने प्रशंसा की । 
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के विद्यालयों में रिक्त पदों का ब्यौरा माँगा गया ताकि जल्द ही विद्यालयों में रिक्त पदों कों नियुक्तियों द्वारा भरा जा सके और विद्यालयों में पठन - पाठन  सुचारु रूप से चलता रहे । बैठक में डिस्पैच रजिस्टर,  नियुक्ति से संबंधित समस्त दस्तावेज एवं समस्त अभिलेखों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए । साथ ही वेतन,  शैलेश मटियानी पुरस्कार, इंस्पायर अवार्ड,  छात्रवृति,  एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्देश दिए गए ।

Tuesday, September 15, 2020

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सेवा सप्ताह के तहत पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक फ्री अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के तहत सहस्त्रधारा में स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक फ्री अभियान चलाते मसूरी विधायक गणेश जोशी।

देहरादून ,मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं संग सेवा सप्ताह के तहत पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा में स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक फ्री अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता में है और सेवा सप्ताह के तहत ऐसा कार्य किया जाता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक हित से जुड़ा हुआ है। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है और मण्डल स्तर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सेवा कार्यक्रम किये जा रहे हैं। 
      विधायक जोशी ने कहा कि भारत में कोविड को मात देने का भरपूर प्रयास कर रहा है। जहां मार्च में पीपीई किट न के बराबर थी, वो बढ़कर आज लाखों में है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के कार्यक्रम केक काटकर नहीं सेवा के रुप में हो रही हैं। उन्होनें सफाई के प्रति बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा और इसे दैनिक दिनचर्या में नियमित रुप से लेने को कहा। उन्होनें कहा कि सहस्त्रधारा पर्यटक स्थल है और यहां की स्वच्छता का संदेश प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जाता है। 
     इस अवसर पर भाजपा मण्डल महामंत्री नारायण सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चैहान, अनुज कौशल, रतन सिंह चैहान, सुन्दर सिंह पयाल, जगदीश पयाल, बालम सिंह, अरविन्द तोपवाल, समीर पुण्डीर, धीरज थापा, संजय राणा, घनश्याम नेगी आदि उपस्थित रहे।

Saturday, September 12, 2020

घर-घर जाकर बच्चो को शिक्षा प्रदान कर रहे है शिक्षक श्री राजपूत



भिण्ड कहानी सच्ची हैं, घर-घर जाकर बच्चो को शिक्षा प्रदान कर रहे है शिक्षक श्री राजपूत

भिण्ड/भिण्ड जिले के अटेर विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय ग्राम मल्लपुरा के शिक्षक श्री राकेश सिंह राजपूत ने लाउड स्पीकर की व्यवस्था कर उसी पर रेडियो स्कूल कार्यक्रम सुनवाना प्रारंभ किया हैं। जिन बच्चों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है उनको लाउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षण सामग्री सुनाई जाती है शिक्षक राकेश सिंह ’’हमारा घर हमारा विद्यालय’’ कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर होमवर्क जांचते हैं।

शिक्षक राकेश सिंह राजपूत मोहल्ला क्लासों का नियमित संचालन कर रहे है कोरोना के काल में शिक्षक श्री राजपूत बोर्ड एवं शिक्षण सहायक सामग्री साथ लेकर घर-घर जाकर शिक्षा दे रहे है जिसमें दक्षता उन्नयन की वर्क बुक ’’आओ करें और सीखें’’ पर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इनके द्वारा हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम में मोहल्ला क्लास में उपस्थित बिना मास्क के बच्चों को निःशुल्क मास्क वितरण भी किया जाता हैं श्री राकेश सिंह राजपूत को वर्ष 2019 में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

प्रदेश सरकार नौजवानों को नौकरी देने के साथ रोजगार के अन्य अवसर भी खोलेगी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान


प्रदेश सरकार नौजवानों को नौकरी देने के साथ रोजगार के अन्य अवसर भी खोलेगी-मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर व राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया के साथ मेहगाँव में किया लगभग 206 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

भिण्ड -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी खोलेंगे। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने पुलिस में भर्ती शुरू करने का फैसला किया है। साथ ही चंबल एक्सप्रेस-वे जैसी वृहद योजनाओं को गति दी है, जिससे चंबल क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा। साथ ही यहाँ के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भिण्ड जिले के मेहगाँव में आयोजित हुए विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लगभग 206 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

मेहगाँव के कृषि उपज मंडी प्रांगण में गुरूवार को आयोजित हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भिण्ड व मुरैना जिले के नौजवान अब सैन्य बलों में केवल सिपाही ही नहीं, अफसर भी बनेंगे। इसके लिये भिण्ड जिले में सैन्य स्कूल खुलने जा रहा है। इस सैन्य स्कूल में पढ़ने के बाद भिण्ड के नौजवान सेना में बड़े अफसर बनकर दुश्मन को करारा जवाब देंगे और भारत माता का मस्तक ऊँचा करेंगे। खासतौर पर मेहगाँव व गोहद क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिये आज हमने 160 करोड़ रूपए लागत की वृहद सिंचाई परियोजना की सौगात दी है। इस परियोजना के मूर्तरूप लेने के बाद कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हर गरीब को ढूंढ-ढूंढ़कर खाद्यान्न पर्चियाँ देगी और उन्हें एक रूपए प्रतिकिलो की दर से राशन मुहैया करायेगी। इसके लिये आगामी 16 सितम्बर को महाअभियान शुरू होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि मेहगाँव सहित भिण्ड जिले में कोई भी गरीब पात्रता पर्ची से वंचित नहीं रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्जमाफी पर भी किसानों को न्याय देगी। साथ ही सरकार ने किसान व गरीबों के कल्याण के लिये बनी संबल योजना को फिर से चालू करने का फैसला भी लिया है। इसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद के लिये पूर्व में शुरू की गईं योजनायें भी सरकार ने चालू कर दी हैं। सरकार गरीबों के बच्चों की आईआईटी, आईआईएम व मेडीकल इत्यादि संस्थानों की फीस भरेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा लॉकडाउन की वजह से कठिनाई में आए पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर) के कल्याण की दिशा में सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना से प्रदेश में अब तक एक लाख 8 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर को फिर से व्यवसाय शुरू करने के लिये 10 दृ 10 हजार रूपए की आर्थिक मदद दिलाई गई है। श्री चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ने बढ़े हुए बिजली बिलों पर रोक लगाई है। सरकार ने अगस्त तक के बिजली बिल स्थगित कर दिए हैं। अब उपभोक्ताओं को केवल सितम्बर माह का बिल ही अदा करना होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र के रौन, अमायन व गोरमी क्षेत्र में विकास के लिये धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। इस क्षेत्र के गाँव-गाँव में सड़कों के विस्तार सहित अन्य विकास कार्य अब तेजी से मूर्तरूप लेंगे।

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा खुशी की बात है कि रतनगढ़ के समीप प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में मंजूर किए गए सिंचाई बांध का काम सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। साथ ही वृहद सिंचाई परियोजना भी मंजूर कर दी है। इस बांध व सिंचाई परियोजना से मेहगाँव, गोहद व अटेर क्षेत्र के किसान खुशहाल होंगे। बेहतर सिंचाई सुविधा मिल जाने से यहाँ के किसान पंजाब का मुकाबला करने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने चंबल एक्सप्रेस-वे को गति देने की

पहल कर चंबल अंचल को खुशहाली का नया पैगाम दिया है। श्री तोमर ने कहा कि 8 हजार करोड़ रूपए लागत के चंबल एक्सप्रेस-वे के मूर्तरूप लेने के बाद इस क्षेत्र की तस्वीर व तकदीर दोनों बदलेंगी। उन्होंने कहा भिण्ड की धरती पर खुलने जा रहा सैनिक स्कूल भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा खुशी की बात है कि मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान एक सच्चे जनसेवक हैं। जिसका फायदा प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें देकर मेहगाँव क्षेत्र के विकास के लिये नए दरवाजे खोले हैं। मुख्यमंत्री ने सड़कों के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में भी वृहद सिंचाई परियोजना के रूप में बड़ी सौगात इस क्षेत्र को दी है। श्री सिंधिया ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर एक मंत्री मिला है। उन्होंने नौजवान, कर्मठ एवं लगनशील जनप्रतिनिधि श्री ओ पी एस भदौरिया को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। श्री भदौरिया और हम सब मिलकर मेहगाँव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री सिंधिया ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ भी पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी है। प्रदेश के अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिये बेहतर से बेहतर अधोसंरचना जुटाने का काम सरकार ने किया है।

नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्री ओ पी एस भदौरिया ने स्वागत उदबोधन दिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मेहगाँव क्षेत्र के लिये आज गौरवशाली दिन है जो लगभग 206 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा पिछले तीन माह के भीतर मेहगाँव विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्य मंजूर हो चुके हैं। श्री भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर एवं राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया मेहगाँव क्षेत्र के विकास के लिये तत्पर हैं। इसलिये इस क्षेत्र में विकास की लहर अब थमेगी नहीं।  

इनकी रही मौजूदगी

मेहगाँव में आयोजित हुए विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया सहित क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, पूर्व मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पूर्व सांसद एवं मुरैना के महापौर श्री अशोक अर्गल, पूर्व विधायकगण सर्वश्री रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया, राकेश शुक्ला, मुकेश चौधरी व नरेन्द्र सिंह कुशवाह तथा श्री नाथू सिंह गुर्जर व श्री केपी सिंह भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। कार्यक्रम में चंबल संभाग के कमिश्नर श्री आर के मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक चंबल श्री मनोज शर्मा, कलेक्टर भिण्ड श्री वीरेन्द्र सिंह रावत व पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

कृपे के पुरा से चपरा मार्ग लागत 1.21 करोड़, हाईस्कूल भवन सुकाण्ड लागत एक करोड़, हाईस्कूल भवन सोनी लागत एक करोड़, हायर सेकेण्ड्री स्कूल कनाथर लागत एक करोड़ एवं हाईस्कूल भवन गाता लागत एक करोड़ ।

इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन


ग्राम कोट से पड़ोरा रायकोट मार्ग पर पुल सहित पहुँचमार्ग का निर्माण लागत 3 करोड़, मिहोना (रोन) में स्टेडियम निर्माण लागत 2 करोड़, मेहगांव में स्टेडियम निर्माण लागत 2 करोड़, स्टॉप डेम सेमरा लागत 2.05 करोड़, मल्लपुरा स्टाप डेम लागत 1.96 करोड़, माँ रतनगढ वृहद परियोजना नहर कार्य 160 करोड़, वार्ड क्र.10 वाईपास रोड पुलिया के पास मुक्तिधाम एवं वार्ड क्र.15 नाथूबाबा रोड के किनारे मुक्तिधाम का सौन्दर्यीकरण कार्य नगर परिषद मेहगांव में 1.34 करोड़, नगर परिषद गोरमी सडक एवं नाली निर्माण कार्य एक करोड़, नल जल योजना सायना 1.541 करोड़, नलजल योजना भारौली कला 1.68 करोड़, नल जल योजना अमायन 2.21 करोड़, नल जल योजना गढपारा लगभग 73 लाख , नल जल योजना सोनी 1.33 करोड़, ग्वालियर-इटावा मार्ग से मेहगांव-गोना-हरदासपुरा मार्ग वाया बघोरा 3.71 करोड़, ग्वालियर-इटावा मार्ग से खेरिया बाया सौधा 5.06 करोड़, मेहदा से इदुर्खी मार्ग 6.98 करोड़, कोट से पडोरा मार्ग 3.37 करोड़, कोट से पडोरा मार्ग में ग्राम पडोरा व रायकोट के मध्य बसरिया नाले पर पहुँचमार्ग सहित पुल का निर्माण 3.09 करोड़ की लागत के कार्य शामिल हैं।